फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   The funeral procession began a day before her son's birthday, and the mother wept bitterly upon seeing his son's body.

Agra News: जन्मदिन से एक दिन पहले उठी अर्थी, बेटे का शव देखकर बिलख-बिलख कर रोई मां

Sun, 25 Jan 2026 03:07 AM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा Updated Sun, 25 Jan 2026 03:07 AM IST
विज्ञापन
The funeral procession began a day before her son's birthday, and the mother wept bitterly upon seeing his son's body.
राज चौहान की हत्या के बाद उसका होटल के कमरे के बाहर मारपीट करते सीसीटीवी वीडियो वायरल हुआ है।वी
आगरा। जन्मदिन से पहले मेरे बेटे को मार डाला, मैंने कितनी तैयारी की थी। हत्यारों ने एक मां की कोख उजाड़ दी। बेटे का शव देखने के बाद बिलख-बिलख कर रोते हुए राज चौहान की मां यह कहते हुए कई बार बेसुध होकर गिर पड़ीं। परिजन अंतिम संस्कार के लिए शव को लेकर पैतृक गांव हाथरस के सादाबाद के बेदई चले गए। मामले में राज चौहान के चाचा की तहरीर पर अज्ञात के खिलाफ हत्या की प्राथमिकी दर्ज की है। पुलिस की पूछताछ में सामने आया है कि सटीक मुखबिरी पर दूसरे जिले के युवक ने साथियों संग हत्या को अंजाम दिया है। शक के घेरे में आए बदमाश परिजन समेत भाग गए हैं।
विज्ञापन

टेढ़ी बगिया जलेसर रोड स्थित एसएन स्टे गेस्ट हाउस मेंं शुक्रवार रात क्षेत्र के रंगबाज 22 वर्षीय राज चौहान की बदमाशों ने गोलियों से छलनी कर हत्या कर दी थी। वह दोस्तों के कहने पर पार्टी करने के लिए गेस्ट हाउस गया था। पुलिस जांच में सामने आया है कि जेल से रिहा होने के बाद राज चौहान साथियों के साथ क्षेत्र में हो रहे जुए की फड़ पर जाकर लूटपाट कर रहा था। जमीन मामलों में भी नाम सामने आया। राज चौहान के भाई हर्ष ने बताया कि शुक्रवार को राज ने दीवानी में किसी मुकदमे में अपनी जमानत करवाई थी। शाम चार बजे उसको परिचित फौजी, भोला कलेसी, वरुण शूटर, कन्हैया घर से बुलाकर ले गए थे। गेस्ट हाउस में उसके साथ आठ लोग पहुंचे थे। गेस्ट हाउस के चौथी मंजिल के कमरा नंबर पांच में बैठक हुई थी। राज के दोस्त प्रसाद चौहान, आलोक चौहान, अंकित ठाकुर और कार्तिक ने बताया कि जिस समय घटना हुई वहां गौरक्षक विजय कश्यप, कन्हैया ठाकुर, वरुण शूटर, भोला कलेसी और रमता जोगी मौजूद थे। आरोप है कि घटना के समय सभी किसी न किसी काम से चले गए। इन्हीं में से किसी ने मुखबिरी कर बदमाश बुलाए और हत्या का अंजाम दिलाया।
विज्ञापन

शोएब ने किया था हत्या का एलान
पुलिस को टेढ़ी बगिया के शोएब मंसूरी, हजरत अंसारी, विष्णु पंडित उर्फ भुल्ला समेत कई बदमाशों की तलाश है। शोएब से राज की जेल में तकरार हुई थी। राज ने शोएब की शह पर चल रहे जुए में लूट की। इस पर शोएब ने कई लोगों के सामने राज की हत्या करने का एलान किया था। वह और हजरत अंसारी आलोक यादव गैंग से जुड़े थे। आलोक के जेल जाने के बाद से उसके गैंग के बदमाश रंगबाजी कर रहे हैं। एक हिस्ट्रीशीटर ने भी बेटे से विवाद के बाद राज को मारने की धमकी दी थी। राज चौहान प्रिंस उर्फ काली यादव को गोली मारने के आरोप में एक साल जेल में रहा था।
विज्ञापन
विज्ञापन

पोस्टमार्टम रिपोर्ट में सात गोलियों के निशान
राज चौहान के शव के पोस्टमार्टम में शरीर पर सात गोलियां लगने के निशान मिले हैं, जबकि पुलिस को जांच में मौके पर कारतूस के पांच खाली खोखे मिले थे। हत्यारे राज चौहान को हर हाल में मारना चाहते थे। हत्यारे जानते थे कि राज अगर जिंदा बचा तो उन्हें मार देगा। इसलिए उसके सीने पर सटा कर गोली मारी गई। भाई हर्ष का कहना है कि उसका भाई शराब नहीं पीता था। जन्मदिन से पहले उन्हें पार्टी के बहाने ले जाया गया। वह जाना नहीं चाहते थे पर दोस्तों ने दबाव बनाकर गेस्टहाउस ले जाकर बीयर पिलाई ताकि नशे की हालत में लड़ न सके।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed