फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   The effigy of Ravana, a symbol of evil, burst into flames.

Agra News: धूं-धूं कर जल उठा बुराई का प्रतीक रावण का पुतला

Tue, 24 Oct 2023 11:39 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा Updated Tue, 24 Oct 2023 11:39 PM IST
विज्ञापन
The effigy of Ravana, a symbol of evil, burst into flames.
कासगंज। रामलीला में मंगलवार को रावण वध की लीला का मंचन किया गया। राम ने बुराई के प्रतीक रावण का वध किया। अग्निवाण से रावण के पुतला के फूंकते ही भक्त भगवान राम के जयकारे लगाने लगे। जय श्रीराम के जयकारे से मंच स्थल गूंज उठा। दशहरा के मौके पर रामभक्तों का सैलाब उमड़ पड़ा। मेला में सुरक्षा के कड़े इंतजाम रहे।
विज्ञापन


युद्ध में मेघनाथ व कुंभकरण के मारे जाने के बाद रावण स्वयं युद्ध के मैदान में आ गया। राम और रावण के बीच युद्ध शुरू हुआ। रावण रथ पर युद्ध कर रहा था और राम बिना रथ के थे। भगवान इंद्र ने अपना रथ राम के लिए भेजा। राम ने उस पर सवार होकर लंकेश से युद्ध किया। जब रावण के शीश कटने के बाद फिर से नया शीश निकलने लगे तो राम चिंता में डूब गए। उन्होंने विभीषण से रावण को मारने का राज पूछा। विभीषण ने बताया कि लंकेश की नाभि पर प्रहार किया जाए। राम ने नाभि में अग्नि बाण मारकर रावण का अमृत सूखा दिया जिससे उसका अंत हो गया। रावण के विशालकाय पुतले को आग के हवाले किया गया। पुतला देखते ही देखते धू धू कर जल गया। इसी के साथ ही आतिशबाजी के तेज धमाके सुनाई देने लगे। ।पुतले में लगी आतिशबाजी का दर्शकों ने भरपूर लुत्फ लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed