फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   The death of the young man took away the happiness of marriage

युवक की मौत से परिवार में मचा कोहराम

Sat, 09 Jul 2022 11:33 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Sat, 09 Jul 2022 11:33 PM IST
विज्ञापन
The death of the young man took away the happiness of marriage
बेवर (मैनपुरी)। जीटी रोड पर रामलीला मैदान के पास निवासी एक कॉलेज में प्रवक्ता की बेटी की शादी के बाद वापस जाते समय इकलौते भतीजे की सड़क हादसे में मौत से परिवार में कोहराम मचा हुआ है। प्रवक्ता के भाई तथा भाभी घायल हुए हैं। जानकारी होते ही उनके आवास पर पहुंचकर लोगों ने शोक जताया।
विज्ञापन

रामलीला मैदान के निकट निवासी अमर शहीद इंटर कॉलेज के प्रवक्ता यांश कुमार सिंह की बेटी की शादी आठ जुलाई को बेवर के एक मैरिज होम में हुई थी। नौ जुलाई को सुबह विदाई के बाद यांश कुमार के छोटे भाई दुष्यंत कुमार सिंह उर्फ बॉबी अपनी पत्नी मंजू सिंह व इकलौते पुत्र दिव्यंत सिंह के साथ कार से दोपहर 12 बजे गोमती नगर लखनऊ के लिए रवाना हुए थे। आगरा-लखनऊ एक्सप्रेस वे पर जिला कन्नौज के थाना सौंरिख क्षेत्र में कार आगे चल रहे ट्रक से टकराने के बाद डिवाइडर से टकराई। हादसे में दिव्यंत सिंह की मौत हो गई। दुष्यंत सिंह व मंजू को सैफई मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया। दिव्यंत बीटेक की पढ़ाई के बाद प्राइवेट सेक्टर में जॉब कर रहा था। जानकारी पाकर चेयरमैन प्रतिनिधि सरितकांत भाटिया, विनय कुमार सिंह, बॉबी चतुर्वेदी, गोविंद पांडेय, अनुपम दीक्षित, चंदन, राजीव मिश्रा, आलोक राठौर ने प्रवक्ता के आवास पर पहुंचकर शोक जताया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed