{"_id":"66ca15c397ac3efae7093ec3","slug":"the-car-driver-a-resident-of-nagla-bhoomi-jumped-into-the-canal-mainpuri-news-c-174-1-sagr1036-122846-2024-08-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Agra News: नगला भमी निवासी कार चालक नहर में कूदा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Agra News: नगला भमी निवासी कार चालक नहर में कूदा
Sat, 24 Aug 2024 10:47 PM IST
आगरा ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
Updated Sat, 24 Aug 2024 10:47 PM IST
विज्ञापन
कौशलेंद्र
घिरोर। थाना दन्नाहार क्षेत्र में शनिवार की शाम जौहरी नगर नहर पुल से एक युवक ने नहर में छलांग लगा दी। नहर में कूदने वाला युवक कार चालक था और घर से बहन के घर जाने की बात कह निकला था। अपने साथ रिश्तेदार किशोर को लेकर आया था। सूचना मिलने के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने नहर में तलाश शुरू कर दी है। युवक के नहर में कूदने के बाद परिजन का रो-रोकर बुरा हाल है।
थाना औंछा क्षेत्र के नगला भमी निवासी कौशलेंद्र यादव (25) कोलकाता में रह कर टैक्सी चलाता था। वह शुक्रवार को ही गांव लौट कर आया था। शनिवार की शाम को वह परिवार के रजत कुमार को बाइक पर बैठाकर बहन के घर चलने की बात कह कर निकला था। वह बाइक लेकर दन्नाहार क्षेत्र में जौहरी नगर नहर पुल के पास पहुंचा तभी गाड़ी रोक दी। रजत से लघुशंका के लिए जाने की बात कही और नहर पुल पर खडे़ होकर छलांग लगा दी। जब तक रिश्तेदार व आसपास के लोग कुछ समझ पाते, कौशलेंद्र नहर में कूद चुका था। जानकारी मिलने के बाद रोते बिलखते परिजन मौके पर पहुंच गए।
थानाध्यक्ष दन्नाहार चंद्रपाल सिंह भी पुलिस बल के साथ मौके पर आ गए। नहर में युवक की तलाश शुरू कर दी। परिजन ने बताया कि कौशलेंद्र की पांच माह पूर्व ही पहाड़पुर निवासी साधना के शादी हुई थी।