फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   The body of a youth from Kasganj was found in Jabalpur

Agra News: कासगंज के युवक का जबलपुर में मिला शव

Sun, 15 Jun 2025 01:49 AM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा Updated Sun, 15 Jun 2025 01:49 AM IST
विज्ञापन
The body of a youth from Kasganj was found in Jabalpur
कासगंज। शहर से लापता युवक का शव मध्य प्रदेश के जिला जबलपुर में संदिग्ध हाल में पड़ा मिला। युवक के लापता होने की गुमशुदगी परिजनों ने 9 जून को सदर कोतवाली में दर्ज कराई थी। परिजन हत्या की आशंका जता रहे हैं। मामले में उन्होंने सदर कोतवाली पुलिस को तहरीर दी है, लेकिन कोई सुनवाई नहीं हो रही।बिलराम गेट हुल्का रोड निवासी बंटी (27) पुत्र प्रदीप कुमार शादियों में वीडियोग्राफी और फोटोग्राफी का काम करते थे। 6 जून को वह अपने साथी कछला निवासी जयवीर के साथ शादी समारोह में फोटोग्राफी के लिए मध्यप्रदेश के जबलपुर गए थे। जब वह 3 दिनों तक घर वापस नहीं लौटे तो परिजनों ने उनकी तलाश शुरू की। लेकिन कोई पता नहीं लगा। तब परिजनों ने सदर कोतवाली में गुमशुदगी दर्ज कराई थी। 10 जून को उनके भाई रोहित के पास जबलपुर थाने से फोन आया कि आपके भाई का शव मंडी के पड़ा मिला है। परिजन जबलपुर पहुंचे तो पुलिस ने कोई संतोषजनक जवाब नहीं दिया। 11 जून को परिजन शव लेकर कासगंज पहुंचे। यहां अंतिम संस्कार कर दिया। परिजनों का आरोप है कि उनके भाई की मध्यप्रदेश में हत्या की गई है। परिजनों ने सदर कोतवाली पुलिस को तहरीर देकर उसके साथी पर हत्या का आरोप लगाया है। भाई विकास कहना है कि पुलिस यदि जयवीर से पूछताछ करे तो मामले का खुलासा हो सकता है। लेकिन कोई सुनवाई नहीं हो रही है। पुलिस मध्य प्रदेश की घटना बताकर परिजनों को टरका दे रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed