फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   The body of a sadhu was found hanging from a noose on a mango tree

Kasganj: पेड़ पर लटकी मिली साधु की लाश, चार दिन पहले हुए थे लापता...पुलिस जांच में जुटी

Mon, 21 Apr 2025 01:18 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कासंगज
संवाद न्यूज एजेंसी, कासंगज Updated Mon, 21 Apr 2025 01:18 PM IST
सार

साधु के लापता होने के बाद थाने में गुमशुदगी दर्ज कराई गई थी। उनकी लाश आम के पेड़ पर फंदे से लटकी हुई मिली। सूचना पर पहुंची पुलिस ने निरीक्षण के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। 

 

विज्ञापन
The body of a sadhu was found hanging from a noose on a mango tree
मौके पर पहुंची पुलिस - फोटो : Amar Ujala

विस्तार

कासगंज के सिढ़पुरा थाना क्षेत्र के गांव पहलोई के समीप रविवार को एक आम के पेड़ से फंदे पर एक साधु का शव लटका हुआ मिला। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। मृतक की पहचान जनपद बिजनौर के थाना पिवाला कलां के गांव औलियापुरा निवासी के रूप में हुई है। 
विज्ञापन


पहलोई निवासी जगतपाल के खेत में रविवार को ग्रामीणों ने एक व्यक्ति का शव आम के पेड़ से लटका देखा। इसकी सूचना तत्काल चौकीदार अजय निवासी भुजपुरा ने पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने ग्रामीणों की मदद से शव को पेड़ से नीचे उतारा। मृतक के पास से मिले आधार कार्ड के अनुसार उसकी पहचान किरण पाल सिंह (51) पुत्र जगराम सिंह, निवासी गांव औलियापुरा, थाना पिवाला कलां, जनपद बिजनौर के रूप में हुई। 
विज्ञापन


पुलिस की फॉरेंसिक टीम ने घटनास्थल पर पहुंचकर आवश्यक साक्ष्य जुटाए। पुलिस ने शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और मृतक के परिजनों को उसकी मौत की सूचना दे दी है। पुलिस ने बताया कि मृतक तीन-चार दिन पहले अपने घर से कहीं चले गए थे, जिसकी गुमशुदगी थाना पिवाला कलां में दर्ज है।
विज्ञापन
विज्ञापन


 इस संबंध में पटियाली के क्षेत्राधिकारी राजकुमार पांडेय ने बताया कि प्रथम दृष्टया फंदा लगाने से साधु की मौत हुई प्रतीत होती है। शव का पोस्टमार्टम कराया जा रहा है और आगे की कार्रवाई पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed