Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   The BJP plays the temple-mosque card; now it time to plunder Mathura.

Agra News: मंदिर-मस्जिद करती है भाजपा, अब मथुरा लूटने की बारी

Sun, 22 Nov 2026 02:05 AM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा Updated Sun, 22 Nov 2026 02:05 AM IST
विज्ञापन
The BJP plays the temple-mosque card; now it time to plunder Mathura.
आगरा में कांग्रेस के मंडलीय सम्मेलन को संबोधित करतीं कांग्रेस की प्रदेश अध्यक्ष आराधना मिश्रा म
बरौली अहीर (आगरा)। कांग्रेस की नवनियुक्त प्रदेश अध्यक्ष आराधना मिश्रा मोना ने शनिवार को आगरा से विधानसभा चुनाव का शंखनाद किया। रोहता नहर चौराहे पर आयोजित मंडलीय कार्यकर्ता सम्मेलन में उन्होंने भाजपा पर हमला बोला। उन्होंने कहा कि ये मंदिर-मस्जिद की राजनीति करते हैं। चंदा चोरी की घटना किसी से छिपी नहीं है। काशी, अयोध्या के बाद अब मथुरा में भी लूट करना चाहते हैं। इसलिए राधे-राधे कमल खिला दे का नारा दिया है।
विज्ञापन

प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि ये सरकार आगरा का पेठा, फिरोजाबाद के चूड़ी उद्योग को बंद करने में लगी है। यहां चीन की चूड़ियां बिक रही हैं। मैनपुरी के किसान परेशान हैं। बेरोजगारी बढ़ रही है। कांग्रेस ‘राधे-राधे चंदा चोरों को सबक सिखा दे’ का नारा लेकर जनता के बीच जाएगी। प्रदेश प्रभारी राजेंद्र पाल गौतम ने कहा कि भाजपा सरकार में श्रमिकों को बंधुआ मजदूर बना दिया है। कारखानों में 12-15 घंटे कार्य करने को मजबूर किया जा रहा है।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार में 27 हजार सरकारी स्कूल बंद कर दिए गए, इससे शिक्षा व्यवस्था ध्वस्त हो चुकी है। शिक्षा महंगी हो गई है। प्रदेश में एनकाउंटर के नाम पर ब्राह्मणों, दलितों और मुस्लिमों की हत्या की जा रही है। राष्ट्रीय सचिव कुणाल चौधरी ने कहा कि भाजपा राज में युवा, किसान, महिलाएं सभी परेशान है, इस सरकार को उखाड़ फेंकने का समय आ गया है। महानगर अध्यक्ष अमित सिंह, जिलाध्यक्ष रामनाथ सिकरवार, पूर्व विधायक अनिल चौधरी, प्रदीप माथुर, मनोज जैन बोहरा, डॉ. मधुरिमा शर्मा, नम्रता दान, गीता शाक्य, राम टंडन, देवेंद्र शर्मा, शानू खान आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन


मंच पर भिड़े कांग्रेसी
मंडलीय सम्मेलन में प्रदेश अध्यक्ष के पहुंचते ही कई कार्यकर्ता मंच पर चढ़ने लगे। इस पर उनमें तकरार भी हुई। महानगर अध्यक्ष अमित सिंह और मुकेश डागुर के बीच तीखी नोकझोंक भी हुई। वरिष्ठ नेताओं ने दोनों को शांत कराया।


आप की बृज क्षेत्र अध्यक्ष कांग्रेस में शामिल
आम आदमी पार्टी की बृज क्षेत्र अध्यक्ष डाॅ. हृदेश चौधरी ने शनिवार को मंडलीय सम्मेलन में प्रदेश अध्यक्ष आराधना मिश्रा मोना के सामने कांग्रेस की सदस्यता ग्रहण की। इनके अलावा अन्य दलों के भी कार्यकर्ता शामिल हुए।

----
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed