{"_id":"6360dabea2db6c097865a797","slug":"thakur-banke-bihari-darshan-timing-change-on-kartik-purnima-due-to-lunar-eclipse-in-vrindavan","type":"story","status":"publish","title_hn":"Vrindavan: कार्तिक पूर्णिमा पर चंद्रग्रहण के कारण ठाकुर बांके बिहारी के दर्शन में बदलाव, जानें क्या रहेगा समय","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Vrindavan: कार्तिक पूर्णिमा पर चंद्रग्रहण के कारण ठाकुर बांके बिहारी के दर्शन में बदलाव, जानें क्या रहेगा समय
Tue, 01 Nov 2022 02:07 PM IST
मुकेश कुमार
संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा
संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा
Published by: मुकेश कुमार
Updated Tue, 01 Nov 2022 02:07 PM IST
सार
आठ नवंबर को कार्तिक पूर्णिमा पर चंद्रग्रहण पड़ेगा। इसके चलते ठाकुर बांकेबिहारी मंदिर में दर्शन के समय में बदलाव किया गया है।
विज्ञापन
बांकेबिहारी मंदिर
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
वर्ष 2022 के आखिरी चंद्र ग्रहण पर वृंदावन के ठाकुर बांके बिहारी मंदिर में दर्शन के समय में परिवर्तन किया गया है। आठ नवंबर को पड़ने वाले चंद्रग्रहण के सूतककाल से कारण सुबह 5.45 बजे ठाकुर बांकेबिहारी के दर्शन खुलेंगे और 7 बजे पट बंद हो जाएंगे। इसके बाद शाम को ग्रहणकाल खत्म होने पर 7.30 बजे मंदिर के पट खुलेंगे, रात 8.30 बजे बंद होंगे।
विज्ञापन
मंदिर के प्रबंधक मुनीश शर्मा ने बताया आठ नवंबर को कार्तिक पूर्णिमा पर चंद्रग्रहण के कारण सुबह सूतककाल से पहले ही राजभोग सेवा होगी और शाम को ग्रहण खत्म होने के बाद शयनभोग सेवा के लिए मंदिर के पट खोले जाएंगे।
विज्ञापन
बदले समय के अनुसार सुबह 5.45 बजे मंदिर के पट खुलेंगे और 5.55 बजे शृंगार आरती होगी। इसके बाद 6.55 बजे राजभोग आरती के बाद 7 बजे मंदिर के पट बंद कर दिए जाएंगे। शाम को ग्रहणकाल खत्म होने के बाद 7.30 बजे पट खुलेंगे, तो 8.25 बजे शयन आरती होगी और 8.30 बजे मंदिर के पट बंद हो जाएंगे।
विज्ञापन