{"_id":"6a4c15cee189fc66230d468d","slug":"tension-in-rampur-over-a-dalit-wedding-procession-police-called-in-agra-news-c-25-1-agr1008-1102614-2026-07-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Agra News: दलित समाज की बारात पर रामपुर में तनाव, बुलाई गई पुलिस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Agra News: दलित समाज की बारात पर रामपुर में तनाव, बुलाई गई पुलिस
Tue, 07 Jul 2026 02:23 AM IST
आगरा ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
Updated Tue, 07 Jul 2026 02:23 AM IST
विज्ञापन
फतेहाबाद फोटो।रामपुर गांव में दलित समाज की बारात के दौरान मार्ग को लेकर विवाद की सूचना पर मौके
फतेहाबाद। थाना निबोहरा क्षेत्र के गांव रामपुर में सोमवार शाम दलित समाज की बारात निकालने को लेकर कुछ समय के लिए तनाव की स्थिति बन गई। सूचना पर कई थानों की पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों पक्षों को समझाकर शांतिपूर्वक बारात संपन्न कराई।
थाना निबोहरा क्षेत्र के गांव रामपुर निवासी गुरचरण सिंह बाल्मीकि की पुत्री जसोदा की बारात बिचपुरी क्षेत्र के गांव सैता निवासी जितेंद्र पुत्र सोहन के यहां से आई थी। सोमवार शाम करीब सात बजे बारात चढ़ाने की तैयारी चल रही थी। इसी दौरान पूर्व निर्धारित परंपरागत मार्ग के बजाय दूसरे मार्ग से बारात निकालने की तैयारी की गई। बताया गया कि परंपरागत मार्ग पर एक परिवार में गमी होने के कारण बारात का मार्ग बदला गया था। इसकी जानकारी होने पर गांव के कुछ लोगों ने नए मार्ग से बारात निकालने पर आपत्ति जताई, जिससे मौके पर तनाव की स्थिति बन गई। इसके बाद लड़की पक्ष ने पुलिस को सूचना दी। सूचना मिलते ही थाना निबोहरा के अलावा मंसुखपुरा, फतेहाबाद, शमशाबाद और इरादतनगर थानों की पुलिस मौके पर पहुंच गई। पुलिस अधिकारियों ने दोनों पक्षों से वार्ता कर उन्हें समझाया, जिसके बाद पुलिस की मौजूदगी में बारात शांतिपूर्वक निर्धारित मार्ग से निकाली गई। पूरे कार्यक्रम के दौरान पुलिस बल तैनात रहा। प्रभारी निरीक्षक निबोहरा ने बताया कि बारात चढ़ने पर कुछ लोगों ने विरोध किया था। दोनों पक्षों को समझाकर मामला शांत करा दिया गया और पुलिस की निगरानी में बारात सकुशल संपन्न करा दी गई।