{"_id":"65298772acdd93f5840577cf","slug":"tempo-driver-dies-in-collision-between-car-and-tempo-kasganj-news-c-175-1-sagr1033-5960-2023-10-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Agra News: कार व टेंपो की टक्कर में टेंपो चालक की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Agra News: कार व टेंपो की टक्कर में टेंपो चालक की मौत
Fri, 13 Oct 2023 11:37 PM IST
आगरा ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
Updated Fri, 13 Oct 2023 11:37 PM IST
विज्ञापन
कासगंज। कासगंज बरेली मार्ग पर मल्लाहनगर के निकट शुक्रवार की सुबह आठ बजे के करीब कार और टेंपो की टक्कर हो गई। हादसे में टेंपो चालक की मौत हो गई। कार को पुलिस ने कब्जे में लिया है। सड़क हादसे में मृत राकेश मौर्य (55) नगला खुशाली गांव का निवासी था। वह टेंपो लेकर कछला की तरफ जा रहा था। मल्लाहनगर के पास अनियंत्रित कार ने उसके टेंपो में टक्कर माती। हादसे में गंभीर रूप से घायल हुए राकेश की मौके पर ही मौत हो गई। घटना के बाद आस-पास के ग्रामीण और राहगीर एकत्रित हो गए। सूचना पाकर पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने उसके परिजन को हादसे की जानकारी दी। सूचना होने पर परिजन भी मौके पर पहुंच गए। पुलिस ने उसके शव का पंचनामा करने की कार्रवाई करने के बाद पोस्टमार्टम के लिए भेजा दिया। दुघर्टना के बाद पुलिस ने कार को अपने कब्जे में लिया है।
कोतवाली प्रभारी डीके त्यागी ने बताया कि हादसे में मृतक टेंपो चालक का पोस्टमार्टम कराया जा रहा है। कार को कब्जे में लिया है। तहरीर मिलने पर रिपोर्ट दर्ज करने की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
कोतवाली प्रभारी डीके त्यागी ने बताया कि हादसे में मृतक टेंपो चालक का पोस्टमार्टम कराया जा रहा है। कार को कब्जे में लिया है। तहरीर मिलने पर रिपोर्ट दर्ज करने की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन