फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Teenager held hostage beaten and given electric shock on suspicion of stealing jewelry

UP: बेरहमी से पिटाई, चीखने पर लगाया करंट...11 साल के मासूम से ऐसी बर्बरता; सुनकर कांप जाएंगे

Thu, 12 Dec 2024 11:53 AM IST
धीरेन्द्र सिंह अमर उजाला नेटवर्क, आगरा
अमर उजाला नेटवर्क, आगरा Published by: धीरेन्द्र सिंह Updated Thu, 12 Dec 2024 11:53 AM IST
सार

आगरा में 11 साल के लड़के के साथ बर्बरता की हदों के पार कर दिया गया। उसे तीन दिन तक बंधक बनाकर रखा गया। पिटाई की गई और चीखने पर करंट लगाया गया। 
 

विज्ञापन
Teenager held hostage beaten and given electric shock on suspicion of stealing jewelry
बर्बरता - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

आगरा के थाना खंदौली क्षेत्र में रिश्तेदार के घर शादी में शामिल होने आए किशोर को जेवरात चोरी के शक में यातना दी गईं। तीन दिन तक घर में बंधक बनाकर पीटा गया। इस दौरान वो चीखा तो करंट भी लगाया गया। पता चलने पर पीड़ित पिता पहुंचे तो उन्हें भी पीट दिया। इसके बाद पीड़ित पिता ने पुलिस से शिकायत की। पुलिस जांच कर रही है।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें -  ध्यान दें: 30 की उम्र से पहले कर लें शादी, देरी की तो जान लें...हो सकते हैं ये घातक परिणाम
विज्ञापन

घटना दो दिसंबर की है। खंदाैली क्षेत्र के किशोर की उम्र 11 साल है। उसके पिता ने बताया कि बेटे की ननिहाल बरहन के गांव नगला मद्दी में है। बेटा मामा के घर गया था। यहां से ममेरे भाई के साथ रिश्तेदार की शादी में आ गया। दोनों 7 दिसंबर को वापस आए। आरोप है कि उनके लाैटकर आने पर रिश्तेदार ने फोन किया। कहा कि घर से जेवरात चोरी हो गए हैं। ममेरे भाइयों को बुलाया। दोनों पहुंच गए। 

ये भी पढ़ें -  UP: पत्नी मांगती रही जिंदगी की भीख, नहीं पसीजा बेरहम पति का दिल... एक गलती पर दी 'मौत की सजा'

 

किशोर को बनाया बंधक 
रिश्तेदार ने किशोर को घर में बंधक बना लिया। किशोर की पिटाई लगाई। कहा कि चोरी की है। जेवरात वापस कर दो। मगर, वो मना करता रहा। खुद को निर्दोष बताया लेकिन रिश्तेदार नहीं माने। उसे खेतों की बाड़ में लगाए जाने वाले झटका मशीन से करंट भी लगाया गया। हालत बिगड़ गई। तीन दिन तक रिश्तेदार बंधक बनाकर रखे रहे। खाना भी ठीक से नहीं दिया।

ये भी पढ़ें -   शर्म भी न आई: छात्रा से सामूहिक दुष्कर्म की शिकायत लेकर पहुंचे थाने, सच सामने आया...तो मुंह छिपाकर भाग निकले
 
विज्ञापन

पिता की भी लगा दी पिटाई 
उधर, पिता समझ रहे थे कि बेटा ननिहाल में रह रहा है। मंगलवार को रिश्तेदार ने जानकारी दी। इस पर पिता पहुंच गए। मगर, आरोपियों ने उनके साथ भी मारपीट की। किसी तरह वह बेटे को लेकर गांव आए और तहरीर दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed