फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   reached police station complaint of gang misdeed with student truth came out family ran away hiding their face

शर्म भी न आई: छात्रा से सामूहिक दुष्कर्म की शिकायत लेकर पहुंचे थाने, सच सामने आया...तो मुंह छिपाकर भाग निकले

Thu, 12 Dec 2024 03:21 PM IST
धीरेन्द्र सिंह संंवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
संंवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद Published by: धीरेन्द्र सिंह Updated Thu, 12 Dec 2024 03:21 PM IST
सार

छात्रा से सामूहिक दुष्कर्म की शिकायत लेकर थाने पहुंचे परिजनों को उस समय मुंह छिपाना पड़ गया, जब पुलिस ने हकीकत से पर्दा उठा दिया। इसके बाद वे थाने से दबे पांव घर चले गए। 
 

विज्ञापन
reached police station complaint of gang misdeed with student truth came out family ran away hiding their face
छात्रा सांकेतिक - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

फिरोजाबाद के शिकोहाबाद में बीएससी की छात्रा से सामूहिक दुष्कर्म की आशंका पर परिजन छात्रा को लेकर देर रात थाने पहुंचे। यहां पुलिस की प्राथमिक जांच में सामूहिक दुष्कर्म की फर्जी कहानी से पर्दा उठ गया। मामला प्रेम प्रसंग का निकला। इसके बाद परिजन छात्रा को लेकर रात में ही बिना केस दर्ज कराए घर वापस लौट गए। 
विज्ञापन


 

फूफा के घर रह रही है छात्रा
जनपद आगरा के फतेहाबाद क्षेत्र की रहने वाली युवती थाना क्षेत्र के अंतर्गत स्टेशन रोड पर अपने फूफा के यहां रहकर एक महाविद्यालय में बीएससी प्रथम वर्ष की पढ़ाई कर रही है। मंगलवार को छात्रा अपने फूफा के घर से महाविद्यालय में एनसीसी का कार्यक्रम होने की बात कहकर सुबह 9 बजे निकली थी। इसके बाद घर नहीं लौटी। छात्रा शाम 6:30 बजे घर आई और बेहोश होकर गिर पड़ी।

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रात को थाने पहुंचे घरवाले
इसके बाद परिवार के लोगों ने उसके अपहरण की बात कही। इतना ही नहीं छात्रा से सामूहिक दुष्कर्म का भी आरोप लगाया गया।  परिवार के लोग रात को ही थाने पहुंच गए और पुलिस से शिकायत की, लेकिन जब इस मामले में पुलिस ने जांच शुरू की, तो मामला प्रेम प्रसंग का निकला। हकीकत सामने आने के बाद परिजनों के सिर शर्म से झुक गए और वे वापस अपने घर लौट गए। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed