{"_id":"675a65e5c9e53c3cda09998a","slug":"get-married-before-age-of-30-if-you-delay-then-know-that-these-can-have-fatal-consequences-2024-12-12","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"ध्यान दें: 30 की उम्र से पहले कर लें शादी, देरी की तो जान लें...हो सकते हैं ये घातक परिणाम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ध्यान दें: 30 की उम्र से पहले कर लें शादी, देरी की तो जान लें...हो सकते हैं ये घातक परिणाम
Thu, 12 Dec 2024 09:56 AM IST
धीरेन्द्र सिंह
अमर उजाला नेटवर्क, आगरा
अमर उजाला नेटवर्क, आगरा
Published by: धीरेन्द्र सिंह
Updated Thu, 12 Dec 2024 09:56 AM IST
सार
शादी के लिए अभी समय कहां है, अभी उम्र ही कितनी हुई है...ये बहाने और शादी में देरी घातक बीमारी दे सकती है। आगरा में आयोजित एसीकॉन-2024 में चिकित्सकों ने बताया कि देर से शादी से स्तन कैंसर का खतरा बढ़ रहा है।
विज्ञापन
शादी
- फोटो : adobe stock
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
पढ़ाई, नौकरी फिर शादी। ऐसी स्थिति से 30 की उम्र के बाद विवाह-संतान होने से महिलाओं में स्तन कैंसर का खतरा तीन गुना तक है। मां-नानी को ये बीमारी है तो 12 साल तक की उम्र में भी स्तन कैंसर हो रहा है। एसीकॉन-2024 में डॉक्टरों ने इससे बचाव के लिए 30 की होने तक शादी-बच्चे किए जाने की सलाह दी है।
विज्ञापन
एसएमएस मेडिकल कॉलेज जयपुर की डॉ. प्रभा ओम ने बताया कि महिलाओं में स्तन कैंसर के मरीजों में 10 फीसदी महिलाएं वह हैं जिनकी शादी-बच्चे 30 की उम्र में हुए हैं। देर से शादी के कारण हार्माेंस गड़बड़ाते हैं। बच्चे नहीं होने की स्थिति में स्तनपान की स्थिति नहीं बन पाती है और गांठें बन जाती हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
हालांकि स्तन में हर गांठ कैंसर की नहीं है, लेकिन डॉक्टर को दिखाना जरूरी है। बढ़ी हुई स्टेज में सर्जरी के साथ कीमो-रेडियोथेरेपी की भी जरूरत पड़ती है। जिन बालिकाओं की मां और नानी को स्तन कैंसर है, उनमें छोटी उम्र में कैंसर का खतरा अधिक है। 12 साल तक की बालिका में स्तन कैंसर मिला है। ऐसे करीब दो फीसदी मामले होते हैं।