फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Teenager escaped from the custody of female police personnel by dodging

Kasganj News: बाथरूम के बाहर महिला पुलिस कर्मी करती रही इंतजार, चकमा देकर भागी किशोरी

Thu, 25 Aug 2022 07:39 AM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कासगंज
संवाद न्यूज एजेंसी, कासगंज Published by: आगरा ब्यूरो Updated Thu, 25 Aug 2022 07:39 AM IST
सार

एएसपी ने किशोरी की बरामदगी के लिए थाना पुलिस सहित एसओजी व सर्विलांस टीम को सक्रिय किया है। वहीं मौके से किशोरी के फरार होने के मामले में जांच के निर्देश दिए हैं।
 

विज्ञापन
Teenager escaped from the custody of female police personnel by dodging
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

कासगंज में महिला पुलिस कर्मी और होमगार्ड को चकमा देकर बरामद की गई किशोरी महिला वन स्टॉप सेंटर से फरार हो गई। अब पुलिस उसकी फिर से बरामदगी के लिए सीसीटीवी कैमरों को खंगाल रही है। एएसपी ने किशोरी की बरामदगी के लिए थाना पुलिस सहित एसओजी व सर्विलांस टीम को सक्रिय किया है। वहीं मौके से किशोरी के फरार होने के मामले में जांच के निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन


सहावर क्षेत्र के एक गांव से कुछ दिन पूर्व एक किशोरी को बहका कर अगवा कर लिया। मामले की रिपोर्ट दर्ज कर पुलिस ने उसकी बरामदी के प्रयास शुरू किए। मंगलवार को पुलिस ने किशोरी को बरामद लिया। उसे बरामद किशोरी को वन स्टॉप सेंटर जिला अस्पताल पर रखा गया। उसके न्यायालय के समक्ष होने थे। बुधवार को उसकी निगरानी में तैनात महिला पुलिस कर्मी व होम गार्ड उसका मेडिकल कराने के लिए ले जा रहे थे।
विज्ञापन


बताया गया है कि तभी किशोरी ने बाथरूम जाने का बहाना बनाया। महिला पुलिस कर्मी और होमगार्ड उसके वापस आने का इंतजार करते रहे, लेकिन किशोरी वहां  से फरार हो गई। उसकी काफी तलाश की गई, लेकिन उसका पता नहीं लग सका। जानकारी सहावर पुलिस को दी। पुलिस विभाग में खलबली मच गई। कासगंज व सहावर पुलिस वन स्टॉप सेंटर पहुंच गई। पुलिस ने सीसीटीवी कैमरों को भी देखा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed