फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Teenager dies after being crushed under a tractor

दर्दनाक: खेल-खेल में स्टार्ट कर दिया ट्रैक्टर, किशोर की जिस तरह हुई मौत; कांप गए लोग

Sat, 27 Sep 2025 07:39 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कासगंज
संवाद न्यूज एजेंसी, कासगंज Updated Sat, 27 Sep 2025 07:39 PM IST
विज्ञापन
Teenager dies after being crushed under a tractor
ट्रैक्टर ट्राॅली। - फोटो : अमर उजाला
कासगंज कोतवाली क्षेत्र के गांव मुबारिकपुर सिंगतरा में दोपहर के समय खेत पर खड़े ट्रैक्टर को किशोर ने खेलते समय स्टार्ट कर दिया। इस दौरान ट्रैक्टर के नीचे दबकर किशोर की मौत हो गई। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन


गांव मुबारिकपुर सिंगतरा निवासी हेमंत कुमार (12) पुत्र हरीसिंह गांव में संचालित विद्यालय में कक्षा 7 में पढ़ता था। शुक्रवार की दोपहर 2 बजे खेलने के लिए खेतों की ओर गया था। इस दौरान गांव के तोताराम का ट्रैक्टर वहां पर खड़ा था। चालक भूलवश ट्रैक्टर में चाबी लगी छोड़कर कहीं चला गया। हेमंत ट्रैक्टर पर चढ़कर खेलने लगा और अचानक ट्रैक्टर स्टार्ट हो गया।
विज्ञापन


ट्रैक्टर के स्टार्ट होने के बाद वह नीचे गिर गया और दबने से वह गंभीर रूप से घायल हो गया। चीख-पुकार सुनकर पास के खेतों में काम कर रहे किसान उसकी ओर दौड़ पड़े। लोगों ने ट्रैक्टर के नीचे दबे किशोर को निकाला और आनन-फानन में जिला अस्पताल में भर्ती कराया। जहां डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


किशोर की मौत की सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने उसकी मौत के बारे में परिजन और ग्रामीणों से पूछताछ की। शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। सदर सीओ आंचल चौहान ने बताया कि मृतक के शव का पोस्टमार्टम कराया है।


इकलौता बेटा था हेमंत
 ट्रैक्टर के नीचे दब जाने से हेमंत की मौत हो गई। उसके चाचा धर्मेंद्र ने बताया कि भाई हरी सिंह के चार बच्चे हैं। उनकी तीन बेटियां खुशबू, पायल और शिवानी हैं। तीन बहनों के बीच हेमंत इकलौता भाई था। गांव में मूर्ति स्थापना का कार्यक्रम चल रहा था। उसके परिवार के सभी सदस्य कार्यक्रम में गए हुए थे। उसकी मौत के बाद मां सावित्री, बहनों का रो-रोकर बुरा हाल है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed