फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Teenage Girl Murdered for Refusing to Marriage up mainpuri crime news

युवती को गला घोंटकर पेड़ पर लटकाया था, हत्यारोपी ने बताई हैरान कर देने वाली कहानी

Thu, 11 Apr 2019 05:50 PM IST
Abhishek Saxena न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मैनपुरी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मैनपुरी Published by: Abhishek Saxena Updated Thu, 11 Apr 2019 05:50 PM IST
विज्ञापन
Teenage Girl Murdered for Refusing to Marriage up mainpuri crime news
प्रतीकात्मक तस्वीर
प्रेमिका ने पहले साथ जीने और मरने की कसमें खाईं, फिर अचानक शादी से इंकार कर दिया। इसी के चलते उसकी गला घोंटकर हत्या कर दी गई। 
विज्ञापन


बिछवां के गांव नगला खगी निवासी युवती के हत्यारोपी ने गिरफ्तारी के बाद सारी कहानी पुलिस को बताई। उसने बताया कि इस काम में उसका एक दोस्त भी शामिल था। गुरुवार को एएसपी ने प्रेसवार्ता कर हत्याकांड का खुलासा किया।
 
एएसपी ने जानकारी दी कि थाना बिछवां क्षेत्र के गांव नगला खगी निवासी युवती के प्रेम संबंध थाना बरनाहल क्षेत्र के गांव ढकपुरा निवासी दिलीप कुमार के साथ थे। एक मार्च की रात युवती का शव गांव के बाहर पेड़ पर लटका मिला था। 
विज्ञापन

 

इस घटना के बाद प्रेमी दिलीप के विरुद्ध हत्या किए जाने का मामला दर्ज कराया गया था। तभी से पुलिस उसकी तलाश कर रही थी। गुरुवार को पुलिस ने दिलीप को तिसौली मोड़ के पास से तमंचा के साथ गिरफ्तार कर लिया। 

जब दिलीप को थाने लाकर पूछताछ की गई तो उसने बताया कि वह मृतका से प्रेम करता था। रिश्तेदार थे इस वजह से उसके परिजन भी शादी के लिए तैयार थे। उसने काफी रुपया भी खर्च किया, लेकिन एक दिन अचानक परिजन व युवती दोनों ही बदल गए।

आरोप लगाए कि युवती के प्रेम संबंध किसी और युवक से हो गए थे। प्रेमिका की बेवफाई वह सह नहीं पाया और गुस्से में आकर दोस्त उदय प्रताप के साथ एक मार्च की रात गांव नगला खगी पहुंचा। वहां से फोन कर युवती को खेत में आकर मिलने की बात कही। प्रेमिका जब आई तो उससे एक बार फिर से शादी करने की बात कही, लेकिन वह तैयार नहीं हुई। 

इसके बाद साथी की मदद से गला घोंटकर हत्या करने के बाद शव पेड़ पर लटका दिया। गुरुवार को प्रेसवार्ता के दौरान एएसपी ओमप्रकाश सिंह ने बताया कि पकड़े गए आरोपी पर 20 हजार का इनाम घोषित था। प्रेम प्रसंग के चलते ही वारदात को अंजाम दिया गया। आरोपी के दूसरे साथी की तलाश की जा रही है।


आगरा लखनऊ एक्सप्रेसवे पर भीषण हादसा, देखें वीडियो
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed