{"_id":"605a23498ebc3e769f093dcc","slug":"team-reached-hundred-shaya-hospital-to-know-about-the-arrangements-of-patients-mainpuri-news-agr485902392","type":"story","status":"publish","title_hn":"सौ शैया अस्पताल पहुंची टीम ने मरीजों से जाना व्यवस्थाओं का हाल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सौ शैया अस्पताल पहुंची टीम ने मरीजों से जाना व्यवस्थाओं का हाल
विज्ञापन
सौ शैया अस्पताल में निरीक्षण करती लखनऊ से आई टीम
- फोटो : MAINPURI
मैनपुरी। सौ शैया अस्पताल की व्यवस्थाओं का मंगलवार को नेशनल क्वालिटी एश्योरेंस स्टैंडर्ड के तहत आई टीम ने निरीक्षण किया। इस दौरान कई व्यवस्थाओं के सुधार के निर्देश दिए। टीम के सदस्यों ने उपचार की व्यवस्थओं के साथ ही मरीजों से भी उपचार व्यवस्थाओं का हाल पूंछा।
सौ शैया अस्पताल की व्यवस्थाओं का दो दिवसीय निरीक्षण नेशनल क्वालिटी एश्योरेंस स्टैंडर्ड के तहत गठित समिति की ओर से किया जा रहा है। मंगलवार को टीम के सदस्यों ने सौ शैया अस्पताल पहुंचकर डिलीवरी रूम, मरीज भर्ती वार्ड की व्यवस्थाओं का निरीक्षण किया। अस्पताल में लगे अग्निश्मन यंत्रों को लेकर टीम के सदस्यों ने जरूरी निर्देश दिए।
डिलीवरी रूम में सफाई व्यवस्था तो ठीक पाई गई लेकिन यहां सामान व्यवस्थित न मिलने पर तैनात स्टाफ को समान को व्यवस्थित रखने की सलाह दी। टीम में अलीगढ़ के मंडलीय सलाहकार डॉ. तरुण भारद्वाज, डॉ.वीपी.एस कल्याणी सीएमओ अलीगढ़, मंडलीय सलाहकार डॉ. विकास त्यागी शामिल थे। सौ शैया अस्पताल के सीएमस डॉ. एके पचौरी और मैनेजर नीतू कुमार भी निरीक्षण के दौरान मौजूद रहे।