फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   team of experts will investigate blast in ambulance due to explosion of oxygen cylinder in Agra

एंबुलेंस में धमाका: ऑक्सीजन सिलिंडर फटने से लगी आग, चालक की हुई मौत, घटना का विशेषज्ञों की टीम करेगी जांच

Sat, 06 May 2023 09:14 AM IST
भूपेन्द्र सिंह अमर उजाला ब्यूरो, आगरा
अमर उजाला ब्यूरो, आगरा Published by: भूपेन्द्र सिंह Updated Sat, 06 May 2023 09:14 AM IST
सार

आगरा में एंबुलेंस में ऑक्सीजन सिलिंडर फटने से धमाका हुआ और आग लग गई। इसमें चालक की जिंदा जलकर मौत हो गई। अब इस घटना की जांच विशेषज्ञों की टीम करेगी। 

विज्ञापन
team of experts will investigate blast in ambulance due to explosion of oxygen cylinder in Agra
Agra News: इसी एंबुलेंस में हुआ था तेज धमाका - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

उत्तर प्रदेश के आगरा में हाईवे स्थित हेरिटेज हॉस्पिटल के पास एंबुलेंस में ऑक्सीजन सिलिंडर में धमाके की घटना से हर कोई परेशान है। हॉस्पिटल से लेकर एंबुलेंस में ऑक्सीजन सिलिंडर का प्रयोग होता है। जिस सिलिंडर में धमाका हुआ, अगर वो हॉस्पिटल के अंदर होता तो क्या होता ? सवाल है कि धमाका क्यों हुआ ? पुलिस भी हादसे का कारण जानना चाहती है। इसके लिए विशेषज्ञों की मदद ली जाएगी। पुलिस को मौके से फटे हुए सिलिंडर के टुकड़े बरामद हुए थे। इनकी मदद से जांच की जा रही है।

विज्ञापन


हेरिटेज हॉस्पिटल के पास खड़ी एंबुलेंस में बुधवार को ऑक्सीजन सिलिंडर में धमाका हुआ था। एंबुलेंस के परखच्चे उड़ गए थे। चालक अमित की जान चली गई। आग भी लग गई थी। सिलिंडर के टुकड़े कई सौ मीटर दूर कार और घर की छत पर गिरे थे।

विज्ञापन

क्षमता के अनुसार रखते हैं सिलिंडर

हादसा जिस एंबुलेंस में हुआ, उसके मालिक कृष्णवीर सिंह सिकरवार हैं। उन्होंने बताया कि वह मध्यम क्षमता का सिलिंडर अपनी सभी एंबुलेंस में रखते हैं। यह भगवान टॉकीज स्थित हिमांशु ब्रदर्स एजेंसी से लेकर आते हैं। एजेंसी संचालक प्लांट से सिलिंडर लेकर आते हैं। उन्हें बदलकर दूसरा सिलिंडर दे दिया जाता है। 

विज्ञापन
विज्ञापन


सिलिंडर को देते समय पूरी तरह से चेक किया जाता है। किसी न किसी लापरवाही की वजह से हादसा हुआ। चालक मरीज को ले जाने के दौरान सिलिंडर का प्रयोग करते हैं। अगर, सिलिंडर हॉस्पिटल के अंदर होता तो बड़ा हादसा हो सकता था। इसलिए जांच की जानी चाहिए।

परिजन ने नहीं दी कोई तहरीर

उधर, एसीपी ताज सुरक्षा सैय्यद अरीब अहमद ने बताया कि एंबुलेंस में सिलिंडर वॉल्व और मोड़ के पास से फट गया था। ऐसा क्यों हुआ ? किस तापमान में ऐसा हो सकता है ? सिलिंडर कितना दबाव झेल सकता है ? महज लीक होने से धमाका नहीं हो सकता। इसका कारण बीड़ी और सिगरेट तो नहीं था ? यह सभी बिंदु जांच के विषय है। इसके बारे में विशेषज्ञों की मदद ली जाएगी। मृतक चालक के परिजन ने कोई तहरीर नहीं दी है। अगर, तहरीर देंगे तो कार्रवाई होगी।

अच्छी क्वालिटी का होना चाहिए सिलिंडर

आगरा कॉलेज में रसायन विज्ञान विभाग के प्रोफेसर अमित अग्रवाल ने बताया कि ऑक्सीजन सिलिंडर का प्रयोग एक मेडिकल तो दूसरा इंडस्ट्री में किया जाता है। मेडिकल प्रयोग के लिए ऑक्सीजन की क्वालिटी एकदम शुद्ध होती है। इसके लिए महत्वपूर्ण है कि सिलिंडर अच्छी क्वालिटी का होना चाहिए। इसको कहां रखना है ? कैसे उठाकर ले जाना है ? यह सब प्रयोग करने वाले को पता होना चाहिए। कई बार लीकेज से भी हादसा हो सकता है।

सिलिंडर फटने के ये हैं कारण

  • सिलिंडर के वॉल्व में जोर से चोट लगने से धमाका हो सकता है।
  • वॉल्व पर मोबिल आयल, तेल, डीजल आदि लग जाए, उस समय ऑक्सीजन चालू करते समय हादसा हो सकता है।
  • सिलिंडर में गर्मी से भी दबाव बढ़ता है। दबाव सहने की क्षमता नहीं हो पाने पर सिलिंडर फट सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed