फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   teachers caunciling

नवनियुक्त शिक्षकों के नियुक्त पत्र पाकर खिले चेहरे

Sat, 05 Dec 2020 07:32 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Sat, 05 Dec 2020 07:32 PM IST
विज्ञापन
teachers caunciling
जनेश्वर मिश्र हाल में शिक्षकों को नियुक्ति पत्र देते राज्यसभा सांसद हरनाथ सिंह साथ मे डीएम,एसएस? - फोटो : ETAH
एटा। जिले को 408 नवनियुक्त शिक्षक मिल गए हैं। शनिवार को 391 नवनियुक्त शिक्षकों को नियुक्त पत्र वितरित किए गए। नियुक्त पत्र पाकर शिक्षकों के चेहरे खिल उठे। कुछ महिला शिक्षकों की आंखों में खुशी के आंसू छलक आए।
विज्ञापन

69 हजार शिक्षक भर्ती मामले में शनिवार जनेश्वर मिश्र सभागार में नवनियुक्त शिक्षक नियुक्त पत्र लेने के लिए उत्सुक नजर आए। जब उनके हाथ में नियुक्त पत्र मिला तो उनकी आंखों से खुशी के आंसू छलक आए। शनिवार को 391 नवनियुक्त शिक्षकों को जनप्रतिनिधि द्वारा नियुक्त पत्र वितरित किए।
विज्ञापन

17 शिक्षकों के दस्तावेज में कुछ कमी होने की वजह से उन्हें रोक दिया गया। जनेश्वर मिश्र सभागार में नवनियुक्त शिक्षक को राज्यसभा सांसद हरनाथ सिंह, सदर विधायक विपिन वर्मा डेविड, विधायक अलीगंज सत्यपाल राठौर, विधायक मारहरा वीरेंद्र लोधी, विधायक जलेसर संजीव दिवाकर, भाजपा जिलाध्यक्ष संदीप जैन, जिलाधिकारी सुखलाल भारती, एसएसपी सुनील कुमार, सीडीओ मदन वर्मा, बीएसए संजय सिंह, जिला समन्वयक वागीश विक्रम, संजय मिश्रा, संजय यादव आदि ने नियुक्ति पत्र प्रदान किए।
विज्ञापन
विज्ञापन

बेसिक शिक्षा कार्यालय पर करेंगे कार्य
बेसिक शिक्षा अधिकारी संजय सिंह ने बताया कि जब तक विद्यालय आवंटन के लिए शासन से आदेश नहीं आता है तब तक सभी नवनियुक्त शिक्षकों को बेसिक शिक्षा कार्यालय पर रोस्टर बनाकर बुलाया जाएगा।
दो साल से शिक्षक बनने का सपना देख रहे थे, जो आज पूरा हुआ है। नियुक्त पत्र पाकर बहुत खुशी हो रही है।
- अनुराग दीक्षित, नवनियुक्त शिक्षक
नियुक्त पत्र पाकर सबसे ज्यादा खुशी हो रही है। दो साल से इस दिन के आने का इंतजार कर रहे थे।
- चेतन मिश्रा, नवनियुक्त शिक्षक।
मैं सुप्रीम कोर्ट का धन्यवाद करता हूं, हमारे पक्ष में फैसला दिया। कोर्ट की बदौलत ही आज नियुक्त पत्र मिला है।
- जीतू सिंह, नवनियुक्त शिक्षक।
आज का दिन मेरे लिए बहुत ही खास दिन है। दो साल बाद नियुक्त पत्र पाकर बहुत खुशी हो रही है।
- अंजना गुप्ता, नवनियुक्त शिक्षक।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed