फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Teacher Alleges Eight Lakh Fraud And Sexual Exploitation In Agra

पति की मौत का उठाया फायदा: मदद के बहाने शिक्षिका से बढ़ाई नजदीकियां, शारीरिक शोषण किया; ठगे 8 लाख रुपये

Wed, 26 Aug 2026 10:39 AM IST
Dhirendra Singh अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा
अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा Published by: Dhirendra Singh Updated Wed, 26 Aug 2026 10:39 AM IST
सार

न्यू आगरा की सहायक अध्यापिका ने अलीगढ़ निवासी युवक पर विश्वास में लेकर शारीरिक संबंध बनाने और करीब आठ लाख रुपये लेने का आरोप लगाया है। पीड़िता का आरोप है कि आरोपी सोने की चेन भी ले गया और दूरी बनाने पर धमकी व मारपीट करने लगा, जिसके बाद पुलिस ने एफआईआर दर्ज की है।
 

विज्ञापन
Teacher Alleges Eight Lakh Fraud And Sexual Exploitation In Agra
शिक्षिका सांकेतिक - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

आगरा के न्यू आगरा क्षेत्र की एक सहायक अध्यापिका ने अलीगढ़ निवासी युवक पर विश्वास में लेकर शारीरिक संबंध बनाने और आठ लाख रुपये ठगने का आरोप लगाया है।
विज्ञापन


पीड़िता के अनुसार, पति की मृत्यु के बाद जुझरका, अतरौली अलीगढ़ निवासी अभिषेक सिंह ने मदद के बहाने उन्हें विश्वास में लिया। आरोप है कि बाद में अभिषेक ने शारीरिक संबंध बनाए और दबाव में करीब आठ लाख रुपये डिजिटल माध्यम से ले लिए।


आरोपी जबरन एक सोने की चेन भी ले गया। दूरी बनाने पर वह गाली-गलौज कर जान से मारने की धमकी देता है और मारपीट भी कर चुका है। सहायक पुलिस आयुक्त हरीपर्वत अमीषा ने बताया कि पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर विधिक कार्रवाई शुरू कर दी है। संवाद
विज्ञापन

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed