फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Talked to bride for 11 seconds Then groom went missing police started searching

UP: दुल्हन से मोबाइल पर 11 सेकेंड हुई बात...फिर लापता हो गया दूल्हा, तलाश में जुटी पुलिस; दो दिन बाद है शादी

Wed, 20 Nov 2024 12:51 PM IST
धीरेन्द्र सिंह अमर उजाला नेटवर्क, आगरा
अमर उजाला नेटवर्क, आगरा Published by: धीरेन्द्र सिंह Updated Wed, 20 Nov 2024 12:51 PM IST
सार

बरात जाने से पांच दिन पहले दूल्हा लापता हो गया। बरात 22 नवंबर को जानी है।  आखिरी बार दुल्हन से उसकी मोबाइल पर 11 सेकंड बात हुई, उसके बाद से उसका पता नहीं है। 

 

विज्ञापन
Talked to bride for 11 seconds Then groom went missing police started searching
दूल्हा - फोटो : istock

विस्तार

आगरा में बरात जाने से पांच दिन पहले छलेसर में दोस्त को शादी का कार्ड देने गया दूल्हा लापता हो गया। दूल्हा जिस स्कूटर से गया था, वह भी नहीं मिला है। मोबाइल स्विच ऑफ है। बुधवार को लगन टीके का कार्यक्रम होना था। 22 नवंबर को शादी थी। परिजन ने बेटे के साथ अनहोनी की आशंका जाहिर की है।
विज्ञापन


मोती महल, जमुना ब्रिज निवासी अमित कुमार की हींग की मंडी में जूते के सामान की बिक्री की दुकान है। वह पिता रामगोपाल के साथ व्यापार संभालते हैं। पिता ने बताया कि अगस्त में बेटे का रिश्ता कलवारी, जगदीशपुरा की युवती से तय हुआ था। 6 अक्तूबर को मंगनी हुई। 20 नवंबर को लगन टीका का कार्यक्रम था। 22 नवंबर को बरात जानी है।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें -  UP: मेहंदी लगे हाथों से अपने आंसू पोंछती रह गई दुल्हन, बरात से पहले दूल्हे को लेकर आई ऐसी खबर...मचा कोहराम
विज्ञापन
विज्ञापन

 

स्कूटर से गया था बेटा 
उन्होंने बताया कि बेटा 17 नवंबर को स्कूटर से निकला था। छलेसर में दोस्त विकास को शादी का कार्ड देने के बाद वहां से अपराह्न 3:30 बजे चल दिया था। मगर, घर नहीं पहुंचा। तलाश की लेकिन वह नहीं मिला। मोबाइल स्विच ऑफ जा रहा था।

दर्ज कराई गुमशुदगी 
मामले में थाना एत्माद्दाैला में गुमशुदगी दर्ज की गई। पुलिस ने जानकारी की तो पता चला कि घटना वाले दिन अमित ने अपनी ससुराल और दोस्त विकास से बात की थी। इसके अलावा कोई कॉल नहीं किया। दोस्त के घर से निकलने के बाद छलेसर में हाईवे स्थित ढाबे के पास एक खोखे से पान मसाला खरीदा था। वह सीसीटीवी फुटेज में जाते हुए दिखा है। लेकिन लौटने का फुटेज नहीं है। स्कूटर भी नहीं मिला है।

ये भी पढ़ें -  फिल्म 'सूबेदार' की शूटिंग: अभिनेता अनिल कपूर का एक्शन अवतार, गुंडे की लगाई पिटाई; लग गई भीड़


आखिरी बार दुल्हन से 11 सेकंड हुई बात  
थाना प्रभारी ने बताया कि युवक की अंतिम लोकेशन कुबेरपुर की आई है। आखिरी बार 11 सेकंड दुल्हन से बात की थी। इसके बाद से फोन स्विच ऑफ हो गया।

 

ये भी पढ़ें -  UP: सास और नंद के कमरे में किया बंद... फिर नई नवेली दुल्हन ने किया ऐसा कांड, दूल्हे के छूटे पसीने; ऐसी करतूत पर नहीं होगा यकीन


वाट्सएप और फेसबुक दूल्हा देख रहा मैसेज
अमित की लापता होने से पहले दुल्हन से फोन पर बात हुई थी। उसका व्हाट्सएप नंबर भी मंगलवार तक चालू था। परिजन ने उसे मेसैज किए थे। इस पर नीला निशान लगा आ रहा था। फेसबुक आईडी पर दोपहर 12 बजे तक ऑनलाइन थे। पिता का कहना है कि उनकी कोई रंजिश नहीं है। व्यापार करते हैं। छोटा बेटा राहुल पढ़ाई कर रहा है। एक बेटी की शादी कर चुके हैं। अमित ही परिवार चलाता है। उसके लापता होने से परिजन का रो-रोकर बुरा हाल है।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed