फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Shooting of the film Subedar Actor Anil Kapoor's action avatar beats up goon

फिल्म 'सूबेदार' की शूटिंग: अभिनेता अनिल कपूर का एक्शन अवतार, गुंडे की लगाई पिटाई; लग गई भीड़

Wed, 20 Nov 2024 10:08 AM IST
धीरेन्द्र सिंह अमर उजाला नेटवर्क, आगरा
अमर उजाला नेटवर्क, आगरा Published by: धीरेन्द्र सिंह Updated Wed, 20 Nov 2024 10:08 AM IST
सार

आगरा में हो रही  ओटीटी प्लेटफॉर्म प्राइम वीडियो की एक्शन-ड्रामा ओरिजिनल फिल्म 'सुबेदार' की शूटिंग के दौरान अनिल कपूर का एक्शन अवतार दिखाई दिया। इस सीरीज में वे लीड रोल में हैं, वहीं राधिका मदान भी अहम किरदार में हैं, जो उनकी बेटी श्यामा का किरदार निभा रही हैं।

 

विज्ञापन
Shooting of the film Subedar Actor Anil Kapoor's action avatar beats up goon
सूबेदार फिल्म में अनिल कपूर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बालीवुड की फिल्म ‘सूबेदार’ की शूटिंग मंगलवार को जयपुर हाउस के बाजार में शुरू हुई। 10 घंटे की शूटिंग के दौरान सूबेदार बने अनिल कपूर की लोकल गुंडों से भिड़ंत का दृश्य को फिल्माया गया। इस दौरान सैकड़ों की भीड़ अनिल कपूर की एक झलक देखने को बेताब रही।
विज्ञापन


निर्देशक सुरेश त्रिवेणी की फिल्म सूबेदार अर्जुन मौर्य की भूमिका निभा रहे अनिल कपूर सेना से रिटायरमेंट के बाद जब गांव लौटते हैं तो उन्हें समाज की समस्याओं से दो चार होना पड़ता है। इसके लिए सोमवार को जयपुर हाउस में भैंतोड़ कस्बे का सेट लगाया गया था। इसी कस्बे की मार्केट में जब अनिल कपूर नीली जैकेट में पहुंचते हैं तो गली के गुंडे का रोल निभा रहे परेश रावल के बेटे से उनकी कहासुनी के बाद भिड़ंत हो जाती है।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें -  UP: मेहंदी लगे हाथों से अपने आंसू पोंछती रह गई दुल्हन, बरात से पहले दूल्हे को लेकर आई ऐसी खबर...मचा कोहराम
विज्ञापन
विज्ञापन




 

लाइन प्रोड्यूसर ने बताया कि यह सीन तीन दिन में फिल्माया जाएगा। शूटिंग के लिए पुलिस ने सख्त इंतजाम किए थे। दुकानें भी खुली हुई थीं, लेकिन ज्यादातर दुकानदारों ने शूटिंग का लुत्फ उठाया। इसके बाद फिल्म के कुछ सीन सिटी स्टेशन और चंबल की वादियों् में भी फिल्माए जाएंगे। आगरा के बाद इस फिल्म की शूटिंग मुंबई के विभिन्न लोकेशनों पर होगी। इसके पहले कानपुर व लखनऊ में भी कुछ दृश्य फिल्माए गए।

विधायक चौधरी बाबूलाल ने की अनिल कपूर से मुलाकात
भाजपा विधायक चौधरी बाबूलाल और उनके बेटे रामेश्वर चौधरी ने फिल्म अभिनेता अनिल कपूर से मुलाकात करके उन्हें गुलदस्ता भेंट किया। बाबूलाल ने बताया कि अनिल बेहद हल्के फुल्के मूड में मिले। चौधरी बाबूलाल ने उनकी फिल्मों तेजाब, बेटा आदि के बारे में बताया तो वह मुस्करा दिए।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed