Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   Minister Sanjay Nishad Blocks Highway Over Reservation Demand Protest Ends After Pankaj Chaudharys Assurance

महराजगंज: आरक्षण की मांग को लेकर मंत्री संजय निषाद ने हाईवे किया जाम, पंकज चौधरी के आश्वासन पर धरना खत्म

Wed, 18 Nov 2026 08:17 PM IST
अनुराग रंजन संवाद न्यूज एजेंसी, महराजगंज
संवाद न्यूज एजेंसी, महराजगंज Published by: अनुराग रंजन Updated Wed, 18 Nov 2026 08:17 PM IST
सार

करीब एक घंटा पंद्रह मिनट के जाम के बाद भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष पंकज चौधरी से मोबाइल पर वार्ता के बाद जाम को समाप्त किया गया। प्रदेश अध्यक्ष से वार्ता के दौरान कैबिनेट मंत्री ने बताया कि इस संबंध में मुख्यमंत्री के साथ बैठक करने की बात कही गई।

विज्ञापन
Minister Sanjay Nishad Blocks Highway Over Reservation Demand Protest Ends After Pankaj Chaudharys Assurance
गोरखपुर-सोनौली राजमार्ग पर धरने पर बैठे निषाद पार्टी के कार्यकर्ता व कैबिनेट मंत्री डॉ. संजय निषाद - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स

विस्तार

मछुआरा समाज की आरक्षण की मांग को लेकर बुधवार की सायं करीब साढ़े चार बजे प्रदेश सरकार के कैबिनेट मंत्री डॉ. संजय कुमार निषाद ने अपने समर्थकों के साथ गोरखपुर सोनौली हाइवे को जाम कर दिया। हाइवे जाम की जानकारी मिलते ही जिलास्तरीय अधिकारियों में हड़कंप मच गया। करीब सवा घंटे जाम के बाद भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष पंकज चौधरी से वार्ता के बाद जाम समाप्त हुआ।

विज्ञापन


ये भी पढ़ें: यूपी: गोरखपुर को कल मिलेगी प्रदेश के पहले वानिकी विश्वविद्यालय की सौगात, सीएम योगी करेंगे शिलान्यास

विज्ञापन
Trending Videos

धरने पर बैठते ही प्रशासन महकमें में मच गया हड़कंप

निषाद पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष व प्रदेश सरकार के कैबिनेट मंत्री डॉ. संजय कुमार निषाद, पूर्व सांसद प्रवीण कुमार निषाद फरेंदा के पास इंटर कालेज उदितपुर में कार्यकर्ताओं के साथ संवैधानिक अधिकार एवं सुरक्षा महासम्मेलन व पदयात्रा कार्यक्रम में शामिल होने पहुंचे थे। जहां पर कार्यकर्ताओं के संबोधन के बाद आरक्षण की बात को प्रमुखता से बताया। उसी दौरान कार्यकर्ताओं के साथ सभी लोगों ने मछुआरा समाज को अनुसूचित जाति में शामिल करने की बात हो रही थी। कार्यकर्ताओं ने मछुआरा समाज को अनुसूचित जाति में शामिल करने की मांग कर रहे थे। तभी कैबिनेट मंत्री के साथ सैकड़ो कार्यकर्ता राष्ट्रीय राजमार्ग पर पहुंच कर धरने पर बैठ गए। धरने पर बैठते ही प्रशासन महकमें में हड़कंप मच गया।

कैबिनेट मंत्री ने कहा कि प्रदेश सरकार ने मछुआरा समाज को अनुसूचित जाति में शामिल करने का वादा किया था जो अभी तक पूरा नही है। जबकि जनगणना का कार्य शुरू हो गया है। ऐसे में अनुसूचित जाति में शामिल किया जाय जिससे समाज के लोगों को लाभ मिल सके।

विज्ञापन

सरकार स्तर से मांगों को पूरा करने की मांग पर अड़े रहे कैबिनेट मंत्री

हाइवे जाम की सूचना पर एसडीएम प्रेमशंकर पांडेय, सीओ नाैतनवां बसंत कुमार, तहसीलदार वशिष्ठ वर्मा सहित जिले के एडीएम व अपर पुलिस अधीक्षक सिद्धार्थ मौके पर पहुंच गए और हाइवे की जाम को समाप्त करने के लिए प्रयास करने लगे। लेकिन कार्यकर्ता अपनी मांग पर अडे़ रहे। कैबिनेट मंत्री सरकार स्तर से मांगों को पूरा करने की मांग पर अड़े रहे। करीब एक घंटा पंद्रह मिनट के जाम के बाद भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष पंकज चौधरी से मोबाइल पर वार्ता के बाद जाम को समाप्त किया गया। प्रदेश अध्यक्ष से वार्ता के दौरान कैबिनेट मंत्री ने बताया कि इस संबंध में मुख्यमंत्री के साथ बैठक करने की बात कही गई।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed