{"_id":"6afd5fc056e1f752280eeb4e","slug":"five-year-old-girl-dies-after-drowning-in-waterlogged-drain-in-agra-2026-11-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"नाले में समा गई मासूम: पांच साल की बच्ची की डूबकर मौत, ग्रामीणों का फूटा गुस्सा; पहले भी गिरने से बचे थे बच्चे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नाले में समा गई मासूम: पांच साल की बच्ची की डूबकर मौत, ग्रामीणों का फूटा गुस्सा; पहले भी गिरने से बचे थे बच्चे
Wed, 18 Nov 2026 01:50 PM IST
Dhirendra Singh
अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा
अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा
Published by: Dhirendra Singh
Updated Wed, 18 Nov 2026 01:50 PM IST
सार
फतेहाबाद के बिलईपुरा गांव में 15 फीट गहरे पानी से भरे नाले में गिरकर पांच वर्षीय परी की मौत हो गई। परिजनों और ग्रामीणों का आरोप है कि चमरौली के पास नाला बंद होने से जलभराव हुआ, जिसके कारण हादसा हुआ।
विज्ञापन
ग्रामीणों में आक्रोश
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विस्तार
आगरा के थाना निबोहरा क्षेत्र के गांव बिलईपुरा में बुधवार सुबह शौच के लिए खेतों की ओर गई पांच वर्षीय किशोरी की नाले में डूबने से मौत हो गई। साथ गई तीन बच्चियों ने गांव पहुंचकर परिजनों को घटना की जानकारी दी। परिजन और ग्रामीण मौके पर पहुंचे और किशोरी को नाले से बाहर निकालकर अस्पताल ले गए, जहां चिकित्सकों ने जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया। घटना से परिवार में कोहराम मच गया।
वहीं, परिजन बच्ची का शव लेकर नाले के पास पहुंच गए और नाला खुलवाने की मांग पर अड़ गए।प्राप्त जानकारी के अनुसार गांव बिलईपुरा निवासी श्रीभगवान पुत्र कालीचरण की पुत्री परी( 5) बुधवार सुबह पड़ोस की अंशू (4)काजल (6) और मोहिनी (5) के साथ गांव से करीब 200 मीटर दूर खेतों की ओर गई थी। इसी दौरान अचानक परी का पैर फिसल गया और वह करीब 15 फीट गहरे नाले में गिरकर डूब गई। साथ गई तीनों बच्चियां किसी तरह गांव पहुंचीं और परिजनों को घटना की जानकारी दी।
सूचना मिलते ही परिजन और ग्रामीण मौके पर पहुंचे। परी नाले में पानी पर उतराती मिली। परिजन उसे तत्काल अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया।इसके बाद परिजन बच्ची का शव लेकर नाले के पास पहुंच गए। सूचना पर निबोहरा पुलिस, नायब तहसीलदार विशेष कुमार और भाजपा नेता महेंद्र वर्मा मौके पर पहुंचे। अधिकारियों और पुलिस ने परिजन व ग्रामीणों को समझाने का प्रयास किया, लेकिन ग्रामीण नाला खुलवाने की मांग पर अड़े रहे।
विज्ञापन
मृतका के पिता श्रीभगवान और ग्रामीणों का आरोप है कि चमरौली गांव के पास ग्रामीणों ने नाले को बंद कर दिया है। इससे पानी का निकास रुक गया और नाले में जलभराव बढ़ गया। इसी कारण यह हादसा हुआ। ग्रामीणों ने बताया कि मंगलवार को भी गांव के तीन-चार बच्चे नाले में गिर गए थे, जिन्हें वहां मौजूद किसानों ने बचा लिया था। ग्रामीणों का कहना है कि जब तक नाला नहीं खुलवाया जाएगा, तब तक बच्ची के शव का अंतिम संस्कार नहीं किया जाएगा।