फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

UP: मेहंदी लगे हाथों से अपने आंसू पोंछती रह गई दुल्हन, बरात से पहले दूल्हे को लेकर आई ऐसी खबर...मचा कोहराम

Wed, 20 Nov 2024 04:32 PM IST
धीरेन्द्र सिंह अमर उजाला नेटवर्क, आगरा
अमर उजाला नेटवर्क, आगरा Published by: धीरेन्द्र सिंह Updated Wed, 20 Nov 2024 04:32 PM IST
सार

शादी से एक दिन पहले दूल्हे की मौत के बाद दुल्हन के परिवार में मातम छाया हुआ है। दुल्हन के पिता ने बताया कि कर्ज लेकर बेटी की शादी के लिए इंतजाम किए थे। बरात से पहले आई दूल्हे की मौत की खबर से पूरा परिवार टूट गया है। 

विज्ञापन
Mourning in the bride's family after the death of the groom a day before the wedding
शादी वाले घर में मातम - फोटो : अमर उजाला
‘जुबां खामोश, दिल गुमसुम और ये आंख नम क्यों है, जो अपने ही न हो सके, उन्हें खोने का गम क्यों है’ हाथों में मेहंदी लगाए बैठी मोहिनी की हालत को बयां करने के लिए ये पंक्तियां काफी हैं। जिस घर में बरात आने का इंतजार था, वहां दूल्हे की मौत का संदेश आया, तो कोहराम मच गया। सारी तैयारियां धरी की धरी रह गईं। 


टेढ़ी बगिया में सोमवार को बनी सिंह के जिस घर में हल्दी-मेहंदी की रस्में होने के बाद खुशियां बिखरी हुई थीं, वहां मंगलवार को सन्नाटा पसरा हुआ था। हाथों में मेहंदी को बार-बार देख रही मोहिनी सदमे में आ गई है। पिता ने कर्ज लेकर मोहिनी के हाथ पीले करने की उम्मीद भी धुंधली हो गई हैं। शादी की सजावट भी नहीं हटी है। घर में खाने-पीने का सामान ज्यों का त्यों रखा है।

ये भी पढ़ें -  UP: सास और नंद के कमरे में किया बंद... फिर नई नवेली दुल्हन ने किया ऐसा कांड, दूल्हे के छूटे पसीने; ऐसी करतूत पर नहीं होगा यकीन
 
Mourning in the bride's family after the death of the groom a day before the wedding
दुल्हन का परिवार - फोटो : संवाद
छह महीने पहले तय हुई थी शादी 
छह माह पहले हाथरस के गांव भोजपुर निवासी शिवम से मोहिनी की शादी तय हुई थी। 18 नवंबर को कृष्णाबाग कॉलोनी स्थित मैरिज होम में बरात आनी थी। हाथरस में भात की रस्म के दौरान नाचते-नाचते शिवम गिर गया और उसकी मौत हो गई। शिवम की मौत की खबर दुल्हन के घरवालों को मिलीं तो मानो उन पर वज्रपात हो गया।
Mourning in the bride's family after the death of the groom a day before the wedding
दुल्हन - फोटो : अमर उजाला
मेहंदी देख रो पड़ती है मोहिनी
मनपसंद की शादी तय होने पर मोहिनी ने बड़े सपने संजोए थे। एक दूसरे का हाथ कभी नहीं छोड़ेंगे। शिवम की मौत की खबर सुनते ही मोहिनी की तबीयत बिगड़ गई। अब वह खाना भी नहीं खा रही है। सदमा इतना गहरा है कि किसी से बात नहीं करती है। अपने हाथों में लगी मेहंदी को देखकर चीख उठती है कि मैं भी शिवम के पास जाऊंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Mourning in the bride's family after the death of the groom a day before the wedding
शादी के लिए घर पर की गई सजावट - फोटो : अमर उजाला
घर में पसरा सन्नाटा
बरात आने से ठीक एक दिन पहले दूल्हे की मौत से घर में सन्नाटा पसरा हुआ है। दुल्हन के साथ ही घरवालों पर भी दुखों का पहाड़ टूट पड़ा। रिश्तेदार शादी में शामिल होने के लिए घर आए, वो परिवार के लोगों को धैर्य रखने के लिए कह रहे हैं। 
 
विज्ञापन
Mourning in the bride's family after the death of the groom a day before the wedding
शादी का कार्ड - फोटो : संवाद
जमीन को गिरवी रखा, लिया था कर्ज
मोहिनी के पिता बनी सिंह जूता फैक्टरी में मजदूरी करते हैं। महज 12 हजार रुपये की तनख्वाह है। छह बेटियां और एक बेटा है। 3 बेटियों की शादी पहले कर चुके हैं। मोहिनी की शादी के लिए ओवरटाइम काम करके रुपये इकट्ठे किए थे। जमीन भी गिरवी रखकर इंतजाम किया। न जाने बेटी की खुशियों को किसकी नजर लग गई। दोनों परिवार में मातम छा गया।

 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed