{"_id":"60f85f7b8ebc3e6d8e5cb363","slug":"take-care-of-immunity-otherwise-you-will-get-sick-mainpuri-news-agr5007448116","type":"story","status":"publish","title_hn":"इम्यूनिटी का रखें ख्याल, नहीं तो हो जाओगे बीमार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
इम्यूनिटी का रखें ख्याल, नहीं तो हो जाओगे बीमार
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मैनपुरी। बरसात के मौसम में इम्यूनिटी (रोग प्रतिरोधक क्षमता) कमजोर होने से लोग बीमार पड़ जाते हैं। इम्यूनिटी मजबूत होगी तो मानसून में होने वाली स्किन एलर्जी, फूड प्वाइजनिंग, सर्दी-जुकाम, अपच और वायरल बुखार और संक्रमण से बचे रहेंगे। कोरोना संक्रमण का भी खतरा कम रहेगा।
सौ शैया अस्पताल के बालरोग विशेषज्ञ डॉ. अभिषेक दुबे का कहना है बेहतर खानपान से हम अपनी रोग प्रतिरोधक क्षमता को बेहतर बना सकते हैं। इस मौसम में संतरा, मौसमी, जामुन, अनार, पपीता, कीवी, सेब, केला आदि फलों का सेवन शामिल करें। इन फलों में विटामिन सी पाया जाता है। विटामिन सी इम्यूनिटी बढ़ाने में कारगर है। प्रोटीन से भरपूर चीजें दाल, दूध, दही, अंडा, पनीर, सोया को खाने में शामिल करें। गुनगना पानी पीयें।
बरसात के मौसम में बच्चे और बुजुर्ग जल्दी बीमार होते हैं। ऐसे में इनका ख्याल रखना बेहद जरूरी है। मौजूदा समय में सीधे कूलर के सामने न लेटें। मौसम ठंडा है तो पानी न चलाएं। बारिश में भीगने से बचें। फ्रिज का ठंडा पानी न पिएं।