फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Taj Mahal has the highest pollution compared to the agra city

आगरा: शहर के मुकाबले ताजमहल पर सबसे ज्यादा प्रदूषण, धूल के कारण हालात हुए खराब

Sun, 14 Nov 2021 12:13 PM IST
मुकेश कुमार अमर उजाला ब्यूरो, आगरा
अमर उजाला ब्यूरो, आगरा Published by: मुकेश कुमार Updated Sun, 14 Nov 2021 12:13 PM IST
सार

ताजमहल के पास खोदाई और निर्माण गतिवधियों में धूल नियंत्रण के उपाय न किए जाने के कारण पूरे शहर के मुकाबले ज्यादा प्रदूषण बना हुआ है। शहर में कचरे के जलाने और जलनिगम द्वारा खोदी गई सड़कों पर वाहनों से उड़ती धूल के कारण प्रदूषण के हालात ज्यादा खराब हैं। 
 

विज्ञापन
Taj Mahal has the highest pollution compared to the agra city
धुंध में छिपा ताजमहल (फाइल) - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

आगरा में शनिवार को प्रदूषण शुक्रवार के मुकाबले कम हुआ, लेकिन शहर के मुकाबले ताजमहल पर प्रदूषण स्तर ज्यादा दर्ज किया गया। ताजमहल में एयर क्वालिटी इंडेक्स (एक्यूआई) 427 के खतरनाक स्तर पर है, जबकि बेहद सूक्ष्म कणों पीएम 2.5 और पीएम 10 कणों की मात्रा 500 के पार बनी हुई है। 

विज्ञापन


ताजमहल के पास खोदाई और निर्माण गतिवधियों में धूल नियंत्रण के उपाय न किए जाने के कारण पूरे शहर के मुकाबले ज्यादा प्रदूषण बना हुआ है। शहर में कचरे के जलाने और जलनिगम द्वारा खोदी गई सड़कों पर वाहनों से उड़ती धूल के कारण प्रदूषण के हालात ज्यादा खराब हैं। 
विज्ञापन


कम पहुंच रही ऑक्सीजन, दमा अटैक का खतरा
प्रदूषण ने दमा-सांस और टीबी मरीजों के लिए मुसीबत खड़ी कर दी है। जांच में इनके फेफड़ों तक पर्याप्त ऑक्सीजन नहीं पहुंच रही। इससे अस्थमा अटैक भी पड़ रहा है। एसएन मेडिकल कॉलेज के वक्ष एवं क्षय रोग विभाग में पिछले 10 दिन में 34 मरीज भर्ती हुए, इनमें से पांच को अस्थमा अटैक पड़ा था। 

विज्ञापन
विज्ञापन

वक्ष एवं क्षय रोग विभाग के डॉ. जीवी सिंह ने बताया कि 10 दिन से ताजनगरी देश के प्रदूषित टॉप 10 शहरों में शामिल है। इससे अस्थमा, सांस के मरीज दो से ढाई गुना तक बढ़ गए हैं। नए मरीजों के मुकाबले पुराने तीन गुना मरीज आ रहे हैं। इनका एक्सरे कराने पर फेफड़ों तक ऑक्सीजन कम मिल रही है।  

इन बातों का रखें ख्याल
- सोने से पहले गर्म पानी की भाप नियमित लें। गुनगुना पानी पीएं, गरारे भी कर सकते हैं।
- बाहर जाते वक्त मास्क-चश्मा लगाकर जाएं। धूल-धुआं से बचें, धूप खिलने के बाद ही टहलें।
- अस्थमा के मरीज डॉक्टरी परामर्श से इन्हेलर का डोज बढ़वाएं।

लोगों से मांगे सुझाव
ताजनगरी में वायु प्रदूषण की गंभीर स्थिति पर ब्रज मंडल हेरीटेज कंजरवेशन सोसायटी संयोजक बृज खंडेलवाल ने शहरी नागरिकों से सुझाव मांगे हैं। देहली गेट स्थित गोवर्धन होटल में नागरिक प्रदूषण नियंत्रण के लिए क्या-क्या कदम उठाए जा सकते हैं पर अपने लिखित सुझाव 13 नवंबर तक जमा कर सकते हैं। सुझावों के आधार पर 10 सूत्रीय कार्य योजना बनाई जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed