फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Taj and fort broken record crowd

ताज और किले पर टूटा भीड़ का रिकार्ड

Sun, 01 Jan 2017 11:58 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो आगरा
अमर उजाला ब्यूरो आगरा Updated Sun, 01 Jan 2017 11:58 PM IST
विज्ञापन
Taj and fort broken record crowd
50 हजार से ज्यादा पर्यटकों ने किया ताज के दीदार से नए साल का आगाज - फोटो : अमर उजाला
ताज के दीदार के साथ नए साल का आगाज करने पहुंचे हजारों देसी विदेशी सैलानियों को रविवार को धक्के खाने पड़े। ताज पर उमड़े जनसैलाब के कारण सुबह से शाम तक अव्यवस्थाएं फैली रहीं। पार्किंग फुल होने के बाद आगरा किला रोड, पुरानी मंडी रोड पर सड़कों के किनारे गाड़ियां पार्क करने से पूरे दिन जाम के हालात बने रहे। लपकों और ड्रापर्स ने भीड़ का जमकर फायदा उठाया। तमाम लोग भीड़ के कारण ताज का दीदार किए बिना ही लौैट गए। पर्यटन पुलिस और सीआईएसएफ को भीड़ को नियंत्रित करने में पसीने छूट गए। आगरा किला में भी यही हालात बने रहे।
विज्ञापन


नये साल पर स्मारकों का भ्रमण करके छुट्टी बिताने की हसरत लेकर ताज पहुंचे पर्यटकों को रविवार को मुश्किलों का सामना करना पड़ा। यूं तो ताज पर सैलानियों का पहुंचने का क्रम सुबह सात बजे से ही शुरू हो गया था, लेकिन कोहरे के कारण ताज का दीदार करना मुश्किल हो रहा था। सुबह 11 बजे के बाद ताज पर पर्यटकों की संख्या बढ़ने लगी। दोपहर दो बजे तक ताजमहल में इस कदर भीड़ उमड़ी कि व्यवस्थाएं ध्वस्त हो गईं। पश्चिमी गेट की पार्किंग समेत सभी पार्किंग फुल हो गईं। शाम चार बजे तक लोग लाइन में लगकर ताज में प्रवेश का इंतजार करते रहे। भीड़ का लपकों और ड्रापर्स ने खूब फायदा उठाया। कई पर्यटकों ने मोबाइल गायब होने की शिकायतें कीं।
विज्ञापन


यमुना किनारा रोड से पुरानी मंडी तक जाम
ताजमहल और आगरा किले की ओर जाने वाले सभी रास्ते दोपहर तक जाम हो गए। यमुना किनारा रोड, पुरानी मंडी, आगरा किला रोड पर सड़कों के दोनों ओर पर्यटकों की गाड़ियां पार्क होने के कारण पूरे दिन जाम के हालात बने रहे। लोग घंटों जाम में फंसे रहे। ट्रैफिक पुलिस के साथ ही पुलिस को भी जाम खुलवाने को खासी मशक्कत करनी पड़ी।
विज्ञापन
विज्ञापन


ताज पर टूटे नियम, पहुंचे कैमरे
भीड़ के कारण ताजमहल पर नियमों की धज्जियां उड़ गईं। तमाम पर्यटकों ने प्रतिबंधित क्षेत्रों में पहुंचकर फोटोग्राफी की। अपने ग्रुपों के साथ नया साल मनाने पहुंचे युवाओं ने जमकर सेल्फी खींची। इस दौरान कई स्थानों पर सीआईएसएफ जवानों और पर्यटकों के बीच कहासुनी और झड़पें हुईं।

सैकड़ों पर्यटक ताज देखे बिना लौैटे
सैकड़ों पर्यटक लंबी लाइनें देखकर बिना ताज देखे ही लौैट गए। उन्होंने आगरा किले का रुख किया मगर वहां भी भीड़ के कारण टिकट लेना भारी पड़ गया। इसके बाद पर्यटक फतेहपुरसीकरी और भरतपुर के लिए रवाना हो गए।


यहां भी उमड़ा हुजूम
रविवार को ताज के अलावा आगरा किला, सिकंदरा, एत्माद्दौला और महताब बाग स्मारकों में भी 30 से 35 हजार पर्यटकों ने भ्रमण किया। इन स्मारकों में भी पूरे दिन भीड़ रही।

ताज में आए टूरिस्ट
भारतीय    39509
विदेशी       2606
सार्क देश     364
 कुल        42473
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed