फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   System failed to control crowd pressure in Banke Bihari temple mathura

Mathura: बांकेबिहारी मंदिर में भीड़ का दबाव नियंत्रित करने में सिस्टम फेल, कारगर साबित नहीं हो रहे उपाय

Mon, 03 Oct 2022 12:03 AM IST
धीरेन्द्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा
संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा Published by: धीरेन्द्र सिंह Updated Mon, 03 Oct 2022 12:03 AM IST
सार

रविवार को मंदिर से लेकर गलियां भक्तों से भरीं रहीं। मंदिर में भोग आने के समय सुबह 11 बजे हालात और बिगड़ गए।

विज्ञापन
System failed to control crowd pressure in Banke Bihari temple mathura
बांकेबिहारी मंदिर में भक्तों की भीड़ - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मथुरा के वृंदावन में श्रीकृष्ण जन्माष्टमी पर ठाकुर बांकेबिहारी मंदिर में मंगला आरती के हुए हादसे की जांच पूरी हो गई। कमेटी ने रिपोर्ट प्रदेश सरकार को कई सुझावों के साथ भेज दी है। प्रशासन और मंदिर प्रबंधन ने भी कुछ उपाय किए हैं। पर, वे कारगर साबित नहीं हो पा रहे हैं। रविवार को भी भीड़ का दबाव हादसे वाले दिन जैसा ही रहा। जानकारी के अनुसार, एनसीआर के श्रद्धालु बड़ी संख्या में पहुंचे थे।
विज्ञापन

 
रविवार को मंदिर से लेकर गलियां भक्तों से भरीं रहीं। मंदिर में भोग आने के समय सुबह 11 बजे हालात और बिगड़ गए। भीड़ को गेट नंबर तीन और दो की गलियों में रोक दिया गया। जो लोग मंदिर में थे वे दर्शन करने की लालसा में रुके रहे। उधर, गलियों में भी भीड़ जुटती रही। गर्मी में बच्चों और महिलाओं को भारी दिक्कत का सामना करना पड़ा। भोग उतरने के बाद जैसे ही दर्शन खुले मंदिर में और भीड़ बढ़ गई।
विज्ञापन


हर भक्त तमाम परेशानियों से होकर अपने आराध्य ठाकुर बांकेबिहारी के दर्शन पाने की अभिलाषा लेकर मंदिर में पहुंचा और दर्शन पाकर धन्य हुआ। इधर, बांकेबिहारी पुलिस चौकी से मंदिर तक पहुंचने वाली गलियों में भक्तों की लाइन लगी थी। वहीं राधा वल्लभ मंदिर से  ठाकुर बांके बिहारी मंदिर की ओर आने वाले रास्ते पर भी यही हाल था। विद्यापीठ चौराहे पर भी लोगों की भीड़ दबाव बना रहा ।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed