फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Survey of Transport Nagar plot allottees begins, illegal ones will be thrown out

Agra News: ट्रांसपोर्ट नगर के भूखंड आवंटियों का सर्वे शुरू, अवैध होंगे बाहर

Mon, 26 May 2025 11:26 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा Updated Mon, 26 May 2025 11:26 PM IST
विज्ञापन
Survey of Transport Nagar plot allottees begins, illegal ones will be thrown out
मैनपुरी। ट्रांसपोर्ट नगर में वर्तमान में बसे लोगों का प्रशासन ने सर्वे शुरू कर दिया है। डीएम अंजनी कुमार सिंह ने एसडीएम सदर अभिषेक कुमार को जांच सौंपी है। उन्होंने जनता से कहा की है कि जिन लोगों ने 1991 में आवंटन लिए थे, संबंधित दस्तावेज नगर पालिका या फिर एसडीएम सदर कार्यालय में पेश करें।
विज्ञापन

नगर पालिका ने ट्रांसपोर्ट नगर में आवंटियों को 30 वर्ष की लीज पर भूखंडों का आवंटन किया था। 2021 में लीज की मियाद खत्म हो गई। चार साल बाद भी नगर पालिका इस जमीन को न तो खाली करा सका है और न ही लीज की अवधि के रिन्यूअल करा पा रहा है। डीएम ने इस प्रकरण में एसडीएम सदर की अध्यक्षता में जांच कमेटी गठित की है। इसमें नगर पालिका को भी रखा गया है।
विज्ञापन




ट्रांसपोर्ट नगर में बड़ा गोलमाल
ट्रांसपोर्ट नगर में 350 भूखंडों का आवंटन किया गया था, जिसमें 90 दुकानें हैं। इनका आवंटन होने के बाद आवंटियों से किस्त भी नहीं ली गई। नगर पालिका के कुछ बाबू और अधिकारियों की मिलीभगत और पिछली सरकारों की सरपरस्ती में पूरा खेल हुआ।
विज्ञापन
विज्ञापन




ट्रांसपोर्ट नगर में व्यव्सायवार भूखंडों की यह है संख्या
व्यवसाय भूखंड संख्या
बुकिंग एजेंसी बड़ी 8
बुकिंग एजेंसी छोटी 23
स्पेयर पार्ट्स की दुकान 8
मरम्मत की दुकान 15
हार्डवेयर की दुकान 7
पेट्रोल पंप 1
धर्मकांटा 1
सर्विस स्टेशन 1
कोल्ड स्टोरेज 1
होटल 2
बॉडी मेकिंग की दुकान 3
सामान्य दुकान 8
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed