{"_id":"69786c445b201302790fc667","slug":"sub-health-centre-to-come-up-on-donated-land-in-mengalpura-battara-2026-01-27","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Agra: इन किसानों ने दान में दे दी अपनी जमीन, ताकि गांव में ही मिल सके इलाज...अब तक लगा रहे थे 18 किमी की दौड़","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Agra: इन किसानों ने दान में दे दी अपनी जमीन, ताकि गांव में ही मिल सके इलाज...अब तक लगा रहे थे 18 किमी की दौड़
Tue, 27 Jan 2026 01:11 PM IST
धीरेन्द्र सिंह
अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा
अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा
Published by: धीरेन्द्र सिंह
Updated Tue, 27 Jan 2026 01:11 PM IST
सार
आगरा के ग्राम मेंगलपुरा बत्तरा में ग्रामीणों द्वारा उप स्वास्थ्य केंद्र के लिए तीन बिस्वा जमीन दान की है। अब इनके गांव में ही उप स्वास्थ्य केंद्र बन सकेगा, जिससे इलाज के लिए 18 किमी लंबी दौड़ इनको नहीं लगानी पड़ेगी।
विज्ञापन
किसानों ने दान कर दी जमीन
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विस्तार
आगरा के विकास खंड सैंया के राजस्थान सीमावर्ती गांव मेंगलपुरा बत्तरा में अब जल्द ही स्वास्थ्य केंद्र का निर्माण किया जाएगा। स्वास्थ्य केंद्र के लिए ग्रामीणों ने अपनी निजी जमीन शनिवार को खेरागढ़ तहसील के रजिस्ट्री कार्यालय में जाकर दान की है।
विज्ञापन
Trending Videos
प्रधान प्रतिनिधि हरेंद्र जादौन ने बताया कि सैंया स्वास्थ्य केंद्र से गांव की दूरी करीब 18 किलोमीटर होने के कारण ग्रामीणों को इलाज के लिए बेहद परेशानी का सामना करना पड़ता था। ग्रामीण इसके लिए लंबे समय से प्रयासरत थे। मेंगलपुरा पंचायत के मजरा बत्तरा निवासी रामप्रसाद त्यागी, घूरेलाल,भीकम,महाप्रसाद,दिनेश,महेश ,रमेश त्यागी, फैलीराम त्यागी ने अपनी निजी भूमि में से स्वास्थ्य केंद्र के लिए करीब 3 बिस्वा जमीन दान दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
वहीं कुछ भूमि पंचायत द्वारा दी गई है। स्वास्थ्य केंद्र अधीक्षक सैयां डॉ. अतुल भारती ने बताया कि उप स्वास्थ्य केंद्र के लिए जमीन मिल गई है। जल्द ही शासन से बजट स्वीकृत कराया जाएगा, जिससे उप स्वास्थ्य केंद्र का निर्माण जल्दी हो सके। उप स्वास्थ्य केंद्र बनने से आसपास के कई गांव के लोगों को नजदीक और समय पर स्वास्थ्य सेवाओं का लाभ मिल सकेगा। इस दौरान राम अवतार शर्मा, पुरषोत्तम, वाहिद खान एवं सामुदायिक स्वास्थ्य अधिकारी हेमंत त्यागी का भी विशेष सहयोग रहा।
