फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Students Suffer in Sweltering Heat as Power Cuts Disrupt Government Schools in Agra

UP: उमस में तड़प रहे नन्हे बच्चे! स्कूलों में बंद पड़े पंखे, कॉपियों से हवा करने को मजबूर छात्र

Tue, 30 Jun 2026 12:27 PM IST
Dhirendra Singh अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा
अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा Published by: Dhirendra Singh Updated Tue, 30 Jun 2026 12:27 PM IST
सार

भीषण गर्मी और उमस के बीच आगरा के परिषदीय विद्यालयों में बिजली कटौती से बच्चों की परेशानी बढ़ गई है। प्रदेश के कई जिलों में स्कूलों का समय बदला जा चुका है, लेकिन आगरा में अब तक इस संबंध में कोई फैसला नहीं हुआ है।

 

विज्ञापन
Students Suffer in Sweltering Heat as Power Cuts Disrupt Government Schools in Agra
उमस और गर्मी से स्कूलों में तप रहे बच्चे - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

आगरा में भीषण गर्मी और उमस के बीच परिषदीय विद्यालयों के छात्र-छात्राओं को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। कई विद्यालयों में बिजली आपूर्ति बाधित रहने से पंखे बंद पड़े रहे, जबकि कुछ स्कूलों में बच्चे कॉपियों और हाथ के पंखों से खुद को हवा करते नजर आए।
विज्ञापन




ये भी पढ़ें -  UP: चार महीने के लिए खर्च किए 75 लाख रुपये, पोइया पर बनाया जो पांटून पुल; इसलिए हटाया जाएगा
विज्ञापन



प्रदेश के अलीगढ़, जौनपुर, बहराइच, कौशांबी जिलों में बढ़ती गर्मी और उमस को देखते हुए बेसिक विद्यालयों के संचालन समय में बदलाव कर दिया गया है, लेकिन आगरा जिले में अब तक स्कूल समय में कोई परिवर्तन नहीं किया गया है। वर्तमान में जिले के परिषदीय विद्यालय सुबह 8 से दोपहर 2 बजे तक संचालित हो रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


ये भी पढ़ें -  आगरा विश्वविद्यालय का शताब्दी वर्ष: डाक टिकट में सहेजा जाएगा शताब्दी वर्ष का सफर, RBI ढाल रहा खास सिक्का


दोपहर में उमस और गर्मी के कारण कक्षाओं में बच्चों के लिए बैठना मुश्किल हो रहा है। कई विद्यालयों में बिजली व्यवस्था सुचारु नहीं होने से समस्या और बढ़ गई है। छोटे बच्चे कॉपियों से हवा करते दिखाई दिए। शिक्षक राजीव ने बताया कि जब प्रदेश के अन्य जिलों में बच्चों के स्वास्थ्य को ध्यान में रखते हुए स्कूल समय में बदलाव किया जा चुका है, तो आगरा में भी इस पर जल्द निर्णय लिया जाना चाहिए। शिक्षक अलका ने बताया कि दोपहर की तेज गर्मी में छोटे बच्चों को लंबे समय तक स्कूल में रखना स्वास्थ्य के लिहाज से उचित नहीं है।

ये भी पढ़ें -   UP: ग्रेटर आगरा में प्लॉट बुकिंग शुरू! 29 जुलाई तक करें आवेदन, जानिए किस टाउनशिप में कितने भूखंड





 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed