फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   students create ruckus in campus after marksheet's photocopy is not certified by university

विश्वविद्यालय में मार्कशीट की फोटोकॉपी प्रमाणित न होने पर हंगामा

Mon, 12 Nov 2018 07:42 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला आगरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला आगरा Updated Mon, 12 Nov 2018 07:42 PM IST
विज्ञापन
students create ruckus in campus after marksheet's photocopy is not certified by university
मार्कशीट की फोटोकॉपी प्रमाणित कराते छात्र - फोटो : अमर उजाला
डॉ. भीमराव आंबेडकर विश्वविद्यालय के छात्रों ने मार्कशीट की फोटोकॉपी प्रमाणित न होने पर हंगामा किया। नारेबाजी करते हुए कुलसचिव कार्यालय के दरवाजे को घेर लिया। प्रमाणित कॉपी वितरण करने के लिए सुरक्षा गार्ड लगाए गए तब जाकर छात्र शांत हुए। 
विज्ञापन


विश्वविद्यालय में छात्र और कर्मचारियों में मारपीट के विरोध के बाद 26 अक्तूबर से कर्मचारी हड़ताल पर हैं। कर्मचारियों को विश्वविद्यालय अधिकारियों का भी समर्थन था, जिसके चलते वह भी कार्यालय में नहीं बैठ रहे थे। 18 नवंबर को शिक्षक पात्रता की परीक्षा आयोजित होनी है। 
विज्ञापन


इसको देखते हुए सोमवार को शैक्षणिक दस्तावेजों को प्रमाणित करने के लिए कुलसचिव कार्यालय खोला गया। छात्र भी भारी संख्या में पहुंचे। छात्रों को कुलसचिव कार्यालय जाने से रोकते हुए ताला लगा दिया। इससे छात्र भड़क गए और गेट का घेराव कर हंगामा कर दिया। 
विज्ञापन
विज्ञापन


यह देख अधिकारियों ने छात्रों को बाहर ही इंतजार करने को कहा और सभी के दस्तावेज लेकर प्रमाणित करना शुरू कर दिया। सुरक्षा गार्ड के जरिये कार्यालय के बाहर प्रमाणित कापियां वितरण की गई। इसके बाद ही छात्रों का गुस्सा शांत हुआ। 

छोटे-छोटे बच्चों को लेकर पहुंचे

students create ruckus in campus after marksheet's photocopy is not certified by university
मार्कशीट मिली तो खुशी से खिल उठा चेहरा - फोटो : अमर उजाला
भोगांव की सपना अपने छोटे-छोटे दो बच्चों के साथ विश्वविद्यालय आई। उनको बीएड 2013-14 की मार्कशीट नहीं मिली है। कई बार कुलसचिव समेत अन्य अधिकारियों को प्रार्थना पत्र भी दिया जा चुका है, लेकिन मार्कशीट नहीं मिली। काफी देर तक यहां इंतजार करती रहीं, इस बीच बच्चे को भूख-प्यास लगी तो विश्वविद्यालय परिसर में ही उसे गिलास में दूध पीने को दिया। 

अयोध्या के अशोक कुमार ने बताया कि उनको भी बीएड मार्कशीट नहीं मिली है। नौकरी के लिए जरूरत पड़ रही है। पांच साल से मार्कशीट के लिए चक्कर काट रहा हूं। आने-जाने में किराये में भी बहुत पैसा खर्च हो गया है। 

मुख्य प्रानशासक डॉ मनोज श्रीवास्तव ने कहा कि छात्रों की समस्या को देखते हुए सहायक कुलसचिव और उप कुलसचिव से मार्कशीट फॉटोकापी प्रमाणित करवाई, 315 छात्रों को प्रमाणित मार्कशीट फोटोकॉपी दी गई। भीड़ से बचने के लिए गेट पर ताला लगवाया था।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed