{"_id":"65fa4424a0e88929400db444","slug":"student-preparing-for-pcs-exam-committed-suicide-by-hanging-herself-in-agra-2024-03-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"UP: पीसीएस परीक्षा की तैयारी कर रही छात्रा ने फांसी लगाकर दी जान, वजह का खुलासा नहीं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
UP: पीसीएस परीक्षा की तैयारी कर रही छात्रा ने फांसी लगाकर दी जान, वजह का खुलासा नहीं
Wed, 20 Mar 2024 07:34 AM IST
शाहरुख खान
अमर उजाला नेटवर्क, आगरा
अमर उजाला नेटवर्क, आगरा
Published by: शाहरुख खान
Updated Wed, 20 Mar 2024 07:34 AM IST
सार
आगरा में पीसीएस परीक्षा की तैयारी कर रही छात्रा ने फंदा लगाकर खुदकुशी कर ली। आत्महत्या करने की वजह का खुलासा नहीं हुआ है। छात्रा बुलंदशहर की रहने वाली थी।
विज्ञापन
फाइल फोटो
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
आगरा के सिकंदरा स्थित ईश्वर नगर में मंगलवार रात को बुलंदशहर की रहने वाली छात्रा वर्षा सिंह (25) ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। वह पीसीएस परीक्षा की तैयारी कर रही थी। किराए पर कमरा लेकर 6 महीने से रह रही थी। सूचना पर पहुंची पुलिस में शव को फंदे से उतार कर पोस्टमार्टम के लिए भेजा।
थाना सिकंदरा के प्रभारी निरीक्षक नीरज कुमार ने बताया कि ईश्वर नगर निवासी तरुण प्रताप सिंह एलआईसी एजेंट है। उन्होंने रात में पुलिस को सूचना दी। बताया कि बुलंदशहर के नरोरा घाट की रहने वाली छात्रा वर्षा सिंह 6 महीने से किराए पर रह रही थी। वह आरओ और ए आर ओ की परीक्षा की तैयारी कर रही थी।
एलएलबी कर रखा था। उनके बच्चों को भी ट्यूशन दिया करती थी। रात में उसके एक परिचित ने फोन किया। बताया कि फोन नहीं उठा रही है। अनहोनी की आशंका जताई। इस पर उसके कमरे में देखा तो वह फंदे पर लटकी हुई थी।
विज्ञापन
पुलिस ने पहुंचकर दरवाजा तोड़ा। इसके बाद शव को उतारा गया। मृतक के परिजन को सूचना दी गई है। फिलहाल जांच में कोई सुसाइड नोट नहीं मिला था। आत्महत्या का कारण पता नहीं चल सका है।