फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   woman burnt by chemicals at her in-laws' house reached the police station police is investigating

UP: ससुराल में केमिकल से झुलसी महिला पहुंची थाने...पति ने डाला या खुद की ये करतूत, पुलिस जांच में जुटी

Mon, 14 Jul 2025 08:47 AM IST
धीरेन्द्र सिंह अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा
अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा Published by: धीरेन्द्र सिंह Updated Mon, 14 Jul 2025 08:47 AM IST
सार

केमिकल से झुलसी महिला थाने पहुंची। पुलिस ने उसे तत्काल उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया। पीड़िता ने आरोप लगाया कि ससुराल वालों ने केमिकल डालकर जान लेने के प्रयास किया है, वहीं पति सहित अन्य लोगों ने कुछ और ही कहानी बयां की है। 
 

विज्ञापन
woman burnt by chemicals at her in-laws' house reached the police station police is investigating
महिला की सांकेतिक तस्वीर। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

आगरा के थाना शाहगंज के दाैरेठा स्थित मानसरोवर कालोनी में एक महिला संदिग्ध हालत में केमिकल से झुलस गई। वह झुलसी हुई हालत में खुद ही थाने पहुंच गई। इस पर पुलिस ने उसे अस्पताल में भर्ती कराया। मामले में जांच की जा रही है।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें -  Sawan 1st Somwar 2025: सावन का पहला सोमवार आज, माथे पर चंदन, हाथों में डमरू...शिव आराधना की अद्भुत तस्वीरें
विज्ञापन

 

एसीपी लोहामंडी मयंक तिवारी ने बताया कि रात 8 बजे आजमपाड़ा निवासी तराना थाना शाहगंज पहुंची। उसके साथ 20-25 लोग भी थे। तराना ने आरोप लगाया कि ससुराल में उस पर तेजाब डालकर झुलसा दिया है। तराना की शादी तीन साल पहले मानसरोवर कालोनी, दाैरेठा निवासी ऑटो चालक अफसर अली से हुई थी। दोनों में एक साल से विवाद चल रहा है। तब से वह तराना मायके में रह रही है। वह रविवार रात को ससुराल पहुंची थी। तभी घटना हुई है। उसे एसएन मेडिकल कालेज इमरजेेंसी में भर्ती कराया गया। 

ये भी पढ़ें -  UP: एआई से बना डाला पत्नी का ऐसा वीडियो, घरवालों का खौल उठा खून; पति के खिलाफ दर्ज हुआ केस
 
विज्ञापन

पुलिस अफसर के घर पहुंची। पता चला कि अफसर और उसकी बहन पर भी केमिकल गिरा है। सीसीटीवी फुटेज में नजर आ रहा है कि तराना ससुराल में पहुंची है। 15 मिनट बाद बाहर आती है। थाने पहुंच जाती है। ससुरालियों का कहना था कि वह खुद केमिकल लाई थी। अपने ऊपर डाल लिया। उसे रोकने के दाैरान पति और ननद पर भी गिर गया। मामले में पुलिस जांच कर रही है।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed