फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Stop illegal cuts on main roads within 5 days, submit report

Agra News: मुख्य मार्गों के अवैध कट 5 दिन में कराएं बंद, दें रिपोर्ट

Thu, 22 May 2025 11:08 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा Updated Thu, 22 May 2025 11:08 PM IST
विज्ञापन
Stop illegal cuts on main roads within 5 days, submit report
मैनपुरी। सड़क हादसों में हर रोज हो रहीं मौतों के संबंध में डीएम अंजनी कुमार सिंह गंभीर हो गए हैं। उन्होंने अधिशासी अभियंता लोक निर्माण को आदेश दिया है कि एक्सप्रेस-वे, हाईवे, मुख्य मार्ग पर जहां-जहां संपर्क मार्ग जुड़े हैं, उन स्थानों पर स्पीड ब्रेकर बनाए जाएं, अगले 5 दिन में मुख्य-मार्गों के अवैध कट प्रत्येक दशा में बंद कराकर रिपोर्ट प्रस्तुत करें।कलेक्ट्रेट सभागार में डीएम अंजनी कुमार सिंह ने सड़क सुरक्षा समिति की बैठक में कहा कि यातायात नियमों की अनदेखी करने वाले वाहन चालकों के विरुद्ध चालान, जुर्माने में बढ़ोतरी के बावजूद मार्ग दुर्घटनाओं में कमी नहीं आ पा रही है। इससे प्रतीत हो रहा है कि सभी कार्य अधूरे प्रयासों के साथ किए जा रहे हैं। उन्होंने पुलिस, परिवहन, लोक निर्माण, शिक्षा, स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों से कहा कि आपस में समन्वय स्थापित कर सड़क दुर्घटनाओं में कमी लाने की दिशा में कार्य करें। लोगों को यातायात नियमों का पालन करने, सड़क दुर्घटनाओं में घायल व्यक्तियों की तत्काल मदद करने के लिए प्रेरित करें। घायलों की मदद करने वाले लोगों को पुरस्कृत किया जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed