फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   stone of the corridor of Shahi Jama Masjid suddenly fell family narrowly escaped

Agra: शाही जामा मस्जिद के दालान का पत्थर अचानक गिरा, बाल-बाल बचा परिवार

Tue, 20 Aug 2024 08:39 AM IST
धीरेन्द्र सिंह अमर उजाला नेटवर्क, आगरा
अमर उजाला नेटवर्क, आगरा Published by: धीरेन्द्र सिंह Updated Tue, 20 Aug 2024 08:39 AM IST
सार

शाही जामा मस्जिद के दलान का पत्थर अचानक गिर गया। इससे यहां फिरोजाबाद से आया एक परिवार बाल-बाल बच गया। 
 

विज्ञापन
stone of the corridor of Shahi Jama Masjid suddenly fell family narrowly escaped
जामा मस्जिद, आगरा - फोटो : istock

विस्तार

आगरा में बिजलीघर स्थित संरक्षित स्मारक शाही जामा मस्जिद में बरसों से संरक्षण कार्य नहीं हुआ है। सोमवार की दोपहर को मस्जिद के उत्तरी दालान का करीब 5 किलो वजनी पत्थर टूटकर नीचे गिर पड़। दालान में उस वक्त फिरोजाबाद के जायरीन का परिवार बैठा था। वह बाल बाल बच गया।
विज्ञापन


मस्जिद इंतजामियां के मीडिया प्रभारी अदनान कुरैशी ने बताया कि मस्जिद में काफी समय से कोई संरक्षण कार्य नहीं कराया गया है। मीनार तो बरसों से टूटी पड़ी है। अब दालान के पत्थर भी दरकने लगे हैं। सोमवार की दोपहर को फिरोजाबाद के हाजीपुरा से बेबी अपने परिवार के साथ उत्तरी दालान में बैठी थीं। तभी वजनी पत्थर टूट कर गिरा।
विज्ञापन


 हालांकि कोई जख्मी नहीं हुआ मगर अगर पत्थर किसी सैलानी पर गिरता तो बड़ा हादसा हो सकता था। उन्होंने बताया कि आगरा किले के संरक्षण सहायक को इस बाबत पत्र भी भेजा जा चुका है। गुंबद पर पेड़ उगे हुए हैं। कई दीवारें भी जर्जर हो चुकी हैं। छत से गिट्टी गिर रही हैं। यहां तत्काल मरम्मत की जरूरत है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed