फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Statue of great revolutionary mahveer singh will be unveiled after 25 years in etah

Etah News: 25 साल बाद महान क्रांतिकारी की प्रतिमा का होगा अनावरण, 1997 में बनकर हुई थी तैयार

Sun, 18 Sep 2022 01:10 PM IST
मुकेश कुमार संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
संवाद न्यूज एजेंसी, एटा Published by: मुकेश कुमार Updated Sun, 18 Sep 2022 01:10 PM IST
सार

राजा का रामपुर में 24 सितंबर को महाराष्ट्र के राज्यपाल भगत सिंह कोश्यारी क्रांतिकारी महावीर सिंह राठौर की प्रतिमा का लोकार्पण करेंगे। यह प्रतिमा 1997 में बनकर तैयार हुई थी । 

विज्ञापन
Statue of great revolutionary mahveer singh will be unveiled after 25 years in etah
क्रांतिकारी महावीर सिंह राठौर की प्रतिमा - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

देश के महान क्रांतिकारियों में महावीर सिंह राठौर का नाम भी शुमार है। एटा के पटियाली तहसील क्षेत्र के गांव शाहपुर टहला में जन्मे भारत मां के इस लाल की प्रतिमा राजा का रामपुर में 1997 में बनवाई गई थी। तबसे आज तक इसका अनावरण नहीं हो सका। 24 सितंबर को महाराष्ट्र के राज्यपाल भगत सिंह कोश्यारी प्रतिमा का लोकार्पण करेंगे। 25 साल बाद आजादी के पुरोधा की प्रतिमा का अनावरण होगा। 

विज्ञापन


सरकारी प्रयास की आस छोड़ स्थानीय लोगों ने आपसी सहयोग के जरिए राजा का रामपुर में महावीर सिंह राठौर का स्मारक बनाने की ठानी। 6 मई 1997 को कस्बा के तिराहे पर इस स्मारक का शिलान्यास उच्च न्यायालय लखनऊ पीठ के न्यायाधीश अखिलेश्वर नाथ गुप्ता ने किया। 16 सितंबर 1997 को तत्कालीन जिलाधिकारी उमेश सिन्हा ने प्रतिमा की स्थापना की। 

विज्ञापन

प्रशासन ने शुरू कीं तैयारियां 

बाद में स्मारक के अनावरण और स्मारक के लोकार्पण के लिए राष्ट्रपति, प्रदेश के राज्यपाल, मुख्यमंत्री से अनुरोध किया गया। लेकिन कभी समय की कमी तो कभी अन्य समस्याओं के हवाले से कार्यक्रम नहीं बना। स्मारक तब से लोकार्पण का इंतजार कर रहा है। महाराष्ट्र के राज्यपाल भगत सिंह कोश्यारी का कार्यक्रम तय हो चुका है। 24 सितंबर को वह आकर प्रतिमा का अनावरण व स्मारक का लोकार्पण करेंगे। इसके लिए प्रशासनिक स्तर पर तैयारियां भी कराई जा रही हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन

लंबा समय बीतने पर स्मारक की खूबसूरती में कमी आ गई थी। अमर शहीद स्मरण जन सेवा संस्था न्यास के सदस्यों ने साल भर पहले इसका पुनरुद्धार भी कराया है। न्यास के संस्थापक अंबरीष सिंह राठौर ने बताया कि महाराष्ट्र के राज्यपाल के कार्यक्रम को मंजूरी मिल गई है। 24 सितंबर को सुबह 9 बजे हेलीकॉप्टर से आएंगे। उनका दो घंटे का कार्यक्रम रहेगा। प्रशासन के सहयोग से यहां व्यवस्थाएं कराई जा रही हैं।

राजा का रामपुर से है राज्यपाल का जुड़ाव

महाराष्ट्र के राज्यपाल का कस्बा राजा का रामपुर से जुड़ाव है। इसी के चलते उनका कार्यक्रम तय हो सका है। दरअसल, कस्बा स्थित आरबीएल इंटर कॉलेज में प्रवक्ता के रूप में वह 1962 से 1964 तक सेवाएं दे चुके हैं। 

डीएम-एसएसपी ने किया कार्यक्रम स्थल का निरीक्षण

राजा का रामपुर। कार्यक्रम को लेकर डीएम अंकित कुमार अग्रवाल और एसएसपी उदय शंकर सिंह ने शनिवार को कार्यक्रम स्थल, हेलीपैड की व्यवस्थाओं का निरीक्षण किया। जनसभा के इंतजाम भी देखे। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed