फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Station in-charge will teach the lesson of friendly policing to new constables.

Agra News: नए आरक्षियों को थाना प्रभारी सिखाएंगे मित्र पुलिसिंग का पाठ

Tue, 28 Apr 2026 02:34 AM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Tue, 28 Apr 2026 02:34 AM IST
विज्ञापन
Station in-charge will teach the lesson of friendly policing to new constables.
भोजन करने के लिए बैठे नए रिक्रूट आरक्षी।
आगरा। पासिंग आउट परेड के बाद नए आरक्षियों ने सोमवार को थानों में आमद करा ली। इनमें पुरुष और महिला सिपाही शामिल हैं। पहले दिन थानों में उनका स्वागत किया गया। थाना पुलिस की कार्यप्रणाली के बारे में अवगत कराया गया था। थाना रकाबगंज में नए आरक्षियों के स्वागत में भोजन का इंतजाम किया गया।
विज्ञापन

आगरा कमिश्नरेट को 1774 नए आरक्षी मिले हैं। इनमें से रिक्रूट ट्रेनिंग सेंटर में 577 आरक्षियों ने 9 महीने का प्रशिक्षण पूरा किया है। बाकी अन्य जिलों में प्रशिक्षण पूरा करके आए हैं। उन्हें साइबर क्राइम से लेकर नए-नए अपराध की जानकारी दी गई। इसके साथ ही कंप्यूटर और ऑनलाइन वर्क के बारे में भी बताया गया। पासिंग आउट परेड के बाद रिक्रूट को थानों में तैनाती दे दी गई है। उन्होंने सोमवार को आमद भी करा ली। पुलिस आयुक्त दीपक कुमार ने बताया कि नए आरक्षी मिले हैं, लेकिन अभी और सिपाहियों की जरूरत है। नए सिपाहियों को पुलिसिंग के बारे में थाना प्रभारी बताएंगे। पहरा ड्यूटी, चाैकी पर काम, गश्त, दबिश की जानकारी दी जाएगी।
विज्ञापन


निरीक्षक 11.80% अधिक, सिपाही 12.31% कम
कमिश्नरेट में 110 निरीक्षकों के मुकाबले 123 उपलब्ध हैं, जो 11.80 प्रतिशत अधिक हैं। वहीं उपनिरीक्षक नागरिक पुलिस 1639 के मुकाबले 1449 उपलब्ध हैं। इनकी 11.90% तक कमी हैं। वहीं मुख्य आरक्षी 2122 होने चाहिए जबकि उपलब्ध 1473 ही हैं। 31% की कमी है। वहीं आरक्षियों की संख्या 4477 होनी चाहिए। यह भी 3908 ही हैं। इनकी भी 12.31% की कमी है। पुलिस कमिश्नरेट को 1774 नए आरक्षी मिले हैं। इन सभी की रविवार को थानों में तैनाती कर दी गई। सर्वाधिक 925 नए आरक्षी नगर जोन को मिले हैं। पश्चिमी जोन को 509 और पूर्वी जोन को 340 नए आरक्षी मिले हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed