फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Stadium camp became the king of junior cricket

Agra News: स्टेडियम कैंप बना जूनियर क्रिकेट का बादशाह

Fri, 27 Feb 2026 03:04 AM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा Updated Fri, 27 Feb 2026 03:04 AM IST
विज्ञापन
Stadium camp became the king of junior cricket
जिला स्तरीय जूनियर बालक वर्ग क्रिकेट प्रतियोगिता
आगरा। एकलव्य स्पोर्ट्स स्टेडियम में खेली गई जिला स्तरीय जूनियर बालक वर्ग क्रिकेट प्रतियोगिता में स्टेडियम कैंप ने शानदार प्रदर्शन कर खिताब अपने नाम किया। प्रतियोगिता में कुल आठ टीमों ने प्रतिभाग किया।
विज्ञापन

समापन एवं पुरस्कार वितरण समारोह क्षेत्रीय क्रीड़ा अधिकारी आगरा मंडल संजय शर्मा रहे।

अंडर-19 वर्ग के फाइनल मुकाबले में स्टेडियम कैंप ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी की। निर्धारित 20 ओवर के मैच में स्टेडियम कैंप ने 9 विकेट खोकर 139 रन बनाए। शिवा कौशिक ने 35, कुलदीप ने 34 और अनुराग ने 20 रन का योगदान दिया। अजय ने चार विकेट चटकाए। नितिन गोला ने दो और अनुज ने एक विकेट हासिल किया।
विज्ञापन

लक्ष्य का पीछा करने उतरी राधा माधव क्रिकेट अकादमी की टीम 8 विकेट पर 121 रन ही बना सकी। परविंदर ने सर्वाधिक 54 और आकाश सिंह ने 23 रन बनाए। कुलदीप, अनुराग और गोपाल ने 2-2, जबकि प्रिंस और कुश ने 1-1 विकेट झटके। कुलदीप को प्लेयर ऑफ द मैच चुना गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


समापन एवं पुरस्कार वितरण समारोह में क्षेत्रीय क्रीड़ा अधिकारी संजय शर्मा ने पुरस्कार प्रदान किए।सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी गोपाल चाहर, सर्वश्रेष्ठ गेंदबाज अजय, सर्वश्रेष्ठ बल्लेबाज उदय यादव चुने गए। निर्णायक मंडल में रोहित लोधी, अमित कुमार, अजय, राघवेंद्र सोलंकी, अभिषेक और राहुल सिंह ने भूमिका निभाई।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed