फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   St Andrews and Shanti Niketan also reached the semi-finals.

Agra News: सेंट एंड्रूज और शांति निकेतन भी सेमीफाइनल में पहुंचे

Wed, 03 Dec 2025 02:47 AM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Wed, 03 Dec 2025 02:47 AM IST
विज्ञापन
St Andrews and Shanti Niketan also reached the semi-finals.
सुरेश विभव मून स्कूल प्रीमियर क्रिकेट लीग
आगरा। सेंट जोंस काॅलेज मैदान में चल रहे द्वितीय स्व. सुरेश विभव मून स्कूल प्रीमियर क्रिकेट लीग में पांचवें दिन मंगलवार को खेले गए दो क्वार्टर फाइनल मैचों में सेंट एंड्रूज पब्लिक स्कूल ने भारतीय विद्यापीठ को 63 रनों से मात दी। वहीं दूसरे क्वार्टर फाइनल में सुमित राहुल पब्लिक स्कूल की टीम ने शांति निकेतन टीम को 78 रनों के विशाल अंतर से शिकस्त दी। बुधवार को टूर्नामेंट के सेमीफाइनल मैच खेले जाएंगे। प्रतियोतिगता में शहर के 10 स्कूलों की टीमें हिस्सा ले रही हैं।
विज्ञापन


मून स्कूल क्रिकेट प्रीमियर लीग में मंगलवार को हुए क्वार्टर फाइनल मैचों का उद्घाटन रणजी ट्राफी खिलाड़ी मानिक बैरी और अंतरराष्ट्रीय टेबिल टेनिस खिलाडी जुनैद सलीम ने किया। भारतीय विद्यापीठ ने टाॅस जीता और पहले क्षेत्ररक्षण का फैसला लिया। सेंट एंड्रूज की टीम के यशराज शर्मा ने 30,अभिषेक कुमार ने 28, रन बनाए। टीम का स्कोर 201 रन का रहा।
विज्ञापन


भारतीय विद्यापीठ की टीम 19.2 ओवरों में महज 138 रन बनाकर ऑल आउट हो गई। निखिल कुंदन ने 36, अनस खान ने 26 रन बनाए। पूरी टीम 138 पर आउट हो गई। सेंट एंड्रूज के हारिस वर्मा ने सर्वाधिक 3 विकेट लिए। टीम ने 63 रन से जीत दर्ज की। सेंट एंड्रूज की टीम सेमी फाइनल में पहुंची। मैन ऑफ द मैच सेंट एंड्रूज के हर्सिल वर्मा को दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


दूसरा क्वार्टर फाइनल शांति निकेतन पब्लिक स्कूल और सुमित राहुल पब्लिक स्कूल के बीच हुआ। टाॅस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए शांति निकेतन की टीम ने 162 रन बनाए। प्रिंस त्यागी ने 43 रनों की पारी खेली। जवाब में सुमित राहुल की टीम 15.1 ओवर में महज 87 रन बनाकर आल आउट हो गई। टीम के अर्श गुप्ता ने 23, धैर्य दुबे ने 12 रन बनाए। मैन आफ द मैच शांति निकेतन के जयंत को दिया गया। इस मौके पर सुमित विभव, समीर गुप्ता, मून टीवी के निदेशक राजीव दीक्षित, राहुल पालीवाल, मनीष तिवारी, पूर्व क्रिकेटर पराग गौतम, अजय कदम, मेहुल गुप्ता, एसके सिंह आदि मौजूद रहे।


आज खेले जाएंगे सेमी फाइनल मुकाबले

मून स्कूल क्रिकेट प्रीमियर लीग के छठवें दिन बुधवार को सेमी फाइनल मुकाबले खेले जाएंगे। पहला सेमी फाइनल गायत्री पब्लिक स्कूल और सेंट एंड्रूज के बीच सुबह 8.30 बजे से खेला जाएगा जबकि दूसरा सेमी फाइनल मैच डीपीएस और शांति निकेतन पब्लिक स्कूल टीम के बीच सुबह 11.30 बजे से खेला जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed