फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   SSP changed workspace of many station incharges including two CO After visit of Deputy CM Keshav Prasad Maurya in firozabad

फिरोजाबाद: डिप्टी सीएम के दौरे के बाद एसएसपी ने बदले  दो सीओ सहित कई थाना प्रभारियों के कार्यक्षेत्र, जानें क्या है वजह 

Fri, 13 May 2022 04:48 PM IST
धीरेन्द्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद Published by: धीरेन्द्र सिंह Updated Fri, 13 May 2022 04:48 PM IST
सार

फिरोजाबाद के एसएसपी ने उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य के दौरे के बाद दो सीओ सहित कई थाना प्रभारियों के कार्यक्षेत्र में बदलाव किया है। सीओ टूंडला अभिषेक श्रीवास्तव अब सीओ सिटी होंगे, जबकि हरिमोहन को टूंडला की जिम्मेदारी दी गई है।

विज्ञापन
SSP changed workspace of many station incharges including two CO After visit of Deputy CM Keshav Prasad Maurya in firozabad
फिरोजाबाद के एसएसपी आशीष तिवारी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

फिरोजाबाद में उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य के दौरे के बाद एसएसपी आशीष तिवारी ने दो सीओ के कार्यक्षेत्र में बदलाव करने के साथ कई थाना प्रभारियों का तबादला कर दिया है। सीओ टूंडला अभिषेक श्रीवास्तव अब सीओ सिटी का काम संभालेंगे, जबकि सीओ सिटी रहे हरिमोहन सिंह को टूंडला क्षेत्र के सीओ की जिम्मेदारी सौंपी है। 

विज्ञापन


एसएसपी आशीष तिवारी ने थाना प्रभारी निरीक्षक शिकोहाबाद उदयवीर मलिक को थाना नारखी भेजा है। नारखी में तैनात प्रदीप कुमार अब शिकोहाबाद थाना क्षेत्र के नए प्रभारी होंगे। चुनाव सेल के प्रभारी वैजनाथ सिंह को थाना दक्षिण का नया प्रभारी बनाया है, वहीं दक्षिण में तैनात रामेंद्र शुक्ला को एसएसपी के पीआरओ की जिम्मेदारी सौंपी है। थाना उत्तर में एसएचओ अपराध अनिरुद्ध प्रताप सिंह थाना खैरगढ़ के प्रभारी होंगे। खैरगढ़ में तैनात विनय भारद्वाज अब एसएसपी के द्वितीय वाचक होंगे। 
विज्ञापन

 

ऋषि कुमार होंगे फरिहा थाना प्रभारी 

थाना बसई मोहम्मद के प्रभारी ऋषि कुमार को फरिहा थाना प्रभारी बनाया है। फरिहा में तैनात विजय कुमार को थाना बसई मोहम्मदपुर की जिम्मेदारी सौंपी है। शिकोहाबाद के सब्जी मंडी चौकी प्रभारी सचिन कुमार थाना नगला सिंघी के नए थाना प्रभारी होंगे। नगला सिंघी में तैनात नितिन कुमार त्यागी को पदावनत करके शिकोहाबाद मंडी की चौकी का प्रभारी बनाया है। थानाध्यक्ष पचोखरा संजुल पांडेय थाना मटसेना में जबकि मटसेना में तैनात अंजीश कुमार को थानाध्यक्ष पचोखरा बनाया है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

इनका भी बदल गया कार्य क्षेत्र 

थाना उत्तर के कोटला रोड चौकी प्रभारी कौशलेंद्र कुमार को चौकी प्रभारी कोटला नारखी भेजा है। सिरसागंज मंडी के चौकी प्रभारी गौरव शर्मा को थाना उत्तर की कोटला रोड चौकी प्रभारी बनाया है। रसूलपुर के नगला बरी चौकी पर तैनात अर्जुन सिंह को सिरसागंज मंडी चौकी की जिम्मेदारी सौपी है। रणजीत नागर चौकी प्रभारी जौंधरी नारखी से नगला बरी रसूलपुर, टूंडला की एफएच चौकी प्रभारी सुधीर कुमार को चौकी प्रभारी सिविल लाइन थाना मटसेना, चौकी प्रभारी सिविल लाइन साबिर अली को एफएच चौकी प्रभारी बनाया है। 



फरिहा में तैनात इंद्रजीत सिंह को चौकी प्रभारी जौंधरी, नगला सिंघी में तैनात मोहम्मद खालिद को थाना फरिहा, थाना पचोखरा से अमर सिंह को थाना शिकोहाबाद, एसएसआई नारखी हरस्वरूप सिंह को थाना मटसेना भेजा है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed