{"_id":"619646282ed6056cda2ecabb","slug":"sri-krishna-janmabhoomi-case-jalabhishek-of-balagopal-at-shahi-idgah-in-mathura","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"मथुरा: श्रीकृष्ण जन्मभूमि निर्माण न्यास करेगा छह दिसंबर को कार सेवा, बाल गोपाल के जलाभिषेक का किया है एलान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मथुरा: श्रीकृष्ण जन्मभूमि निर्माण न्यास करेगा छह दिसंबर को कार सेवा, बाल गोपाल के जलाभिषेक का किया है एलान
Thu, 18 Nov 2021 05:55 PM IST
Abhishek Saxena
संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा
संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा
Published by: Abhishek Saxena
Updated Thu, 18 Nov 2021 05:55 PM IST
सार
अखिल भारतीय हिंदू महासभा ने एलान किया है कि वे छह दिसंबर को बाल गोपाल का जलाभिषेक करेंगे, इसके लिए देश की विभिन्न नदियों का जल ला रहे हैं।
विज्ञापन
श्रीकृष्ण जन्मस्थान मथुरा
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
श्रीकृष्ण जन्मभूमि निर्माण न्यास अयोध्या में भगवान श्रीराम मंदिर की तरह मथुरा के श्रीकृष्ण जन्मभूमि के लिए पहली कार सेवा 6 दिसंबर को शुरू करने जा रहा है। इसका एलान गुरुवार को अटल्ला चुंगी स्थित श्रीराम मंदिर में न्यास की हुई बैठक में लिया गया। मालूम हो कि अखिल भारत हिंदू महासभा भी घोषणा कर चुकी है कि छह दिसंबर को ईदगाह स्थल पर बाल गोपाल का जलाभिषेक किया जाएगा।
विज्ञापन
न्यास से जोड़े जा रहे संत
न्यास के राष्ट्रीय अध्यक्ष देवमुरारी बापू ने बताया कि न्यास का गठन एक वर्ष पहले किया गया था। न्यास से संत समाज को जोड़ा जा रहा है। अप्रैल 2021 में हरिद्वार कुंभ में तीनों वैष्णव अनी अखाड़ा ने न्यास को समर्थन दिया और निरंतर संतों का समर्थन मिल रहा है। 23 जुलाई को 14 प्रदेश के 80 महामंडलेश्वरों को जोड़कर न्यास का गठन किया गया था। दावा किया कि न्यास से 500 से अधिक महामंडलेश्वर जुड़ चुके हैं।
विज्ञापन
पैदल मार्च का कार्यक्रम
6 दिसंबर को पहली कार सेवा के बारे में बताया कि इस कार्यक्रम में वृंदावन के राम मंदिर से कृष्ण जन्मभूमि के लिए पैदल मार्च का कार्यक्रम रखा गया है। इसमें न्यास से जुड़े संत धर्माचार्य व पदाधिकारीगण शामिल होंगे। अयोध्या में श्रीराम मंदिर पर कलंक के रूप में बनी हुई मस्जिद को 6 दिसंबर को ध्वस्त किया गया था। उसी तरह न्यास श्रीकृष्ण जन्मस्थान पर बनी ईदगाह मस्जिद को हटाने की लंबी लड़ाई लड़ेगा।
विज्ञापन
ये रहे मौजूद
बैठक महामंडलेश्वर रघुनाथ दास, दामोदर दास, नागा कुणाल गिरीश निरंजन अखाड़ा, प्रेमानंद गिरी जूना अखाड़ा, नागा राजेश्वर दास, महंत देवदास राम, आचार्य महेश शास्त्री, बलराम दास, उड़िया बाबा, हरिशंकर दीक्षित, लक्ष्मण आचार्य, नारायण दास, गोकर्ण दास, परशुराम, हरदेव दास, रामभद्र दास जी वीर सिंह थे। ये भी पढ़ें...
आगरा में टूटा 15 साल का रिकॉर्ड: कोरोना के मुकाबले आठ गुना अधिक मिले डेंगू के मरीज
श्रीकृष्ण जन्मभूमि प्रकरण: हिंदू महासभा ने किया शाही ईदगाह पर बालगोपाल का जलाभिषेक करने का एलान