{"_id":"6afa1c08bfc7dc0c390f6722","slug":"sps-convention-causes-massive-traffic-jam-on-mg-road-agra-news-c-25-1-agr1008-1214014-2026-11-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Agra News: सपा के सम्मेलन से एमजी रोड पर भीषण जाम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Agra News: सपा के सम्मेलन से एमजी रोड पर भीषण जाम
Mon, 16 Nov 2026 02:24 AM IST
आगरा ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
Updated Mon, 16 Nov 2026 02:24 AM IST
विज्ञापन
एमजी रोड के सुभाष पार्क चौराहे पर लगी वाहनों की कतारें।संवाद
- फोटो : गैरसैण को स्थाई राजधानी बनाए जाने की मांग को लेकर स्थाई राजधानी गैरसैण समिति द्वारा निकाली गई रैली। संवाद
आगरा। जीआईसी मैदान में समाजवादी पार्टी के दलित सम्मेलन में आए लोगों की भीड़ से एमजी रोड सहित आसपास के इलाकों में जाम ने लोगों को परेशान किया। सुभाष पार्क और कोठी मीना बाजार के पास वाहनों को खड़ा करने से दिक्कत हुई। कलेक्ट्रेट से सेंट जोंस तक वाहन फंस गए। शाम को हाईवे पर आईएसबीटी से गुरुद्वारा तक वाहन रेंग-रेंगकर चलते रहे। पुराने बाजारों में भी दिनभर लोगों को दिक्कत का सामना करना पड़ा।
समाजवादी पार्टी के सम्मेलन में सुबह 11 बजे से ही लोगों का आना शुरू हो गया था। लोगों ने अपने वाहन जीआईसी मैदान के आसपास खड़े करने शुरू कर दिए। दोपहर 12 बजे के बाद वाहनों की संख्या बढ़ने पर पुलिस ने सुभाष पार्क, पंचकुइयां और कोठी मीना बाजार की ओर से वाहनों के आवागमन पर रोक लगा दी। इससे सम्मेलन में आने वालों ने वाहनों को सड़क के किनारे खड़ा करना शुरू कर दिया।
इससे कोठी मीना बाजार की तरफ लोहामंडी और शाहगंज जाने वाले रोड, सुभाष पार्क, आगरा कॉलेज, सेंट जोंस, तहसील रोड पर जाम लगने लगा। दोपहर दो बजे के बाद एमजी रोड पर जाम लग गया। दोपहर में साढ़े तीन बजे सम्मेलन संपन्न होने पर लोगों ने एक साथ वाहनों को निकाला। इससे एमजी रोड सहित अन्य मार्ग पर वाहन फंस गए। सबसे ज्यादा दिक्कत एमजी रोड और लोहामंडी मार्ग पर रही।
विज्ञापन
तोता के ताल से बसों के प्रवेश से फंसे लोग
सपा के सम्मेलन में आए कार्यकर्ताओं की बसें मदिया कटरा होते हुए तोता का ताल की तरफ आ गईं। बसों की संख्या बढ़ने से इस मार्ग पर बड़ी संख्या में वाहन फंस गए। यहां पर पुलिस की भी व्यवस्था नहीं थी। इससे लोहामंडी और मदिया कटरा से वाहन फंस गए। लोगों ने दिल्ली गेट से निकलने का प्रयास किया तो वहां भी रास्ता नहीं मिला। दो घंटे तक यही हाल रहा।
बाजारों में सहालग की खरीदारी, रास्ते जाम
सहालग की खरीदारी के लिए बाजारों में लोग पहुंच रहे हैं। दो पहिया वाहनों के साथ ही चार पहिया वाहनों के प्रवेश पर रोक नहीं लगाई गई है। ऐसे में बाजारों में जाम लग रहा है। सबसे ज्यादा दिक्कत राजामंडी, सुभाष बाजार, सिंधी बाजार, हॉस्पिटल रोड, किनारी बाजार, शाहगंज बाजार, लोहामंडी बाजार में हो रही है।
हाईवे पर भी रेंग-रेंगकर चलता रहा ट्रैफिक
शाम को पांच बजे हाईवे पर भी वाहन फंस गए। आईएसबीटी से गुरुद्वारा गुरु का ताल पर वाहनों की लाइन लग गई। यहां पर मेट्रो के कार्य की वजह से बैरिकेडिंग लगी हुई है। इस कारण सिकंदरा की तरफ जाने वाले वाहनों के लिए रास्ता नहीं बचता है। ट्रकों के निकलने से समस्या होने लगती है। इससे शाम सात बजे तक ट्रैफिक रेंग-रेंगकर चलता रहा।