फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   sports,youth,cricket,competition,association

प्रज्ञा स्पोट्र्स ने जीता उदघाटन मुकाबला

Mon, 15 Feb 2021 11:54 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Mon, 15 Feb 2021 11:54 PM IST
विज्ञापन
sports,youth,cricket,competition,association
क्रिश्चियन मैदान में खरगजीत मिश्र क्रिकेट प्रतियोगिता का गेंद खेलकर उदघाटन करते सदर विधायक राज? - फोटो : MAINPURI
मैनपुरी। मैनपुरी क्रिकेट एसोसिएशन द्वारा सोमवार से क्रिश्चियन मैदान पर खरगजीत मिश्रा मेमोरियल क्रिकेट प्रतियोगिता शुरू हो गई। प्रतियोगिता का उद्घाटन सदर विधायक राजकुमार यादव ने किया। उद्घाटन मुकाबले में प्रज्ञा स्पोर्ट्स ने माही क्लब को 110 रनों से हराया।
विज्ञापन

सोमवार को उद्घाटन मुकाबले में प्रज्ञा स्पोर्ट्स के कप्तान ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का निर्णय लिया। निर्धारित 30 ओवर के मैच में नौ विकेट खोकर 181 रन बनाए। प्रज्ञा स्पोर्ट्स की ओर से साहिल ने सर्वाधिक 44, विक्की शुक्ला ने 24 और शिवम शुक्ला ने 22 रन का योगदान दिया। माही क्लब की ओर से संजीव वर्मा और आयुष पांडेय ने दो-दो विकेट प्राप्त किए।
विज्ञापन

लक्ष्य का पीछा करने उतरी माही क्रिकेट क्लब की पूरी टीम 13.5 ओवर में महज 71 रन ही बना सकी। माही क्लब की ओर से संजीव वर्मा ने सर्वाधिक 23, अभिषेक पाल ने 16 और सुबोध तिवारी ने 10 रन बनाए। प्रज्ञा स्पोर्ट्स की ओर से हार्दिक ने तीन, सिद्धार्थ और गोविंद ने दो-दो विकेट झटके। मैच में अंपायरिंग प्रबल प्रताप सिंह और मोहित प्रकाश व स्कोरिंग शिवम गुप्ता ने की।
विज्ञापन
विज्ञापन

पूर्व में सदर विधायक राजकुमार उर्फ राजू यादव ने दोनों टीमों के खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त किया और गेंद खेलकर टूर्नामेंट का उद्घाटन किया। मुख्य अतिथि ने स्व. खरगजीत मिश्रा के चित्र पर माल्यार्पण किया। इस अवसर पर एमसीए अध्यक्ष महेश मिश्रा, सचिव बीडी शुक्ला, वरिष्ठ उपाध्यक्ष डॉ. बीके सिंह, समाजसेवी अजय कुमार यादव, प्रवीन भंसाली, देवेश चतुर्वेदी, चंद्रभान शुक्ला, आलोक गुप्ता, आरजू सक्सेना आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed