फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   sports, hendicapt

हुनरमंद बचपन इस तरह से दे रहा दिव्यांगता को मात

Mon, 02 Dec 2019 10:57 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Mon, 02 Dec 2019 10:57 PM IST
विज्ञापन
sports, hendicapt
02एमएनपी-27-किशनी बीआरसी पर आयोजित चित्रकला प्रतियोगिता में प्रतिभाग करते दिव्यांग बच्चे - फोटो : MAINPURI
ैनपुरी। शहर के आवास विकास स्थित एक्सीलरेटेड लर्निंग कैंप में मूक बधिर बच्चों की खामोशी भले ही दिव्यांगता का अहसास कराती है, लेकिन उनका हुनर इसे पीछे छोड़ देता है। कैंप में 50 बच्चे पढ़ रहे हैं। मूक बधिर छात्राओं का एक ग्रुप नृत्य में पारंगत है। तो किसी को गायन में महारत हासिल है।
विज्ञापन

इस ग्रुप में शामिल डिंपल, माधुरी, निशा और शालिनी बोल नहीं सकती हैं। लेकिन जब वे नृत्य प्रस्तुत करती हैं तो हर कोई उनकी प्रतिभा का कायल हो जाता है। अब तक आयोजित हुए कई कार्यक्रमों में इस ग्रुप को पुरस्कृत भी किया जा चुका है।
विज्ञापन

दृष्टिबाधित छात्रा शिवा गुप्ता के कंठ में जैसे सरस्वती का वास है। शिवा का भजनों को प्रस्तुत करने का तरीका ऐसा है कि हर कोई भाव विभोर हो जाता है। अन्य बच्चों को भी वह गायन की प्रतिभा सिखा रहा है। यहां हर बच्चे की अपनी एक अलग खासियत है, जो इन्हें औरों से अलग बनाती है। नौ माह तक ये बच्चे एक्सीलरेटेड लर्निंग कैंप में जिंदगी जीने का हुनर सीखते हैं। कैंप के शिक्षक विवेकेंद्र मोहन दीक्षित बताते हैं कि इन बच्चों में हुनर छिपा है। बस जरूरत है तो उसे तराशने की।
विज्ञापन
विज्ञापन

शिक्षा के प्रति भी अनोखी ललक
कैंप में रहने वाले बच्चे केवल कला और हुनर के प्रति ही नहीं बल्कि शिक्षा के प्रति भी गंभीर है। उनमें हर पल कुछ पढ़ने और सीखने की ललक रहती है। सुबह अखबार पढ़ने से लेकर, अन्य पढ़ाई लिखाई में भी वे पूरी मेहनत करते हैं। बड़े बच्चे छोटे बच्चों को भी समझने में मदद करते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed