फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   sports and cultural activities in shree ganesh inter collage

आत्मविश्वास के बाद बढ़े आगे, दिव्यांगता नहीं आएगी आड़े-डीएम

Fri, 03 Dec 2021 11:43 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Fri, 03 Dec 2021 11:43 PM IST
विज्ञापन
sports and cultural activities in shree ganesh  inter collage
कासगंज में दिव्यांग बच्चों की दौड़ प्रतियोगिता का हरी झंडी दिखाकर शुभारंभ करतीं डीएम। - फोटो : KASGANJ
कासगंज। अंतरराष्ट्रीय दिव्यांग दिवस पर श्रीगणेश इंटर कालेज में बच्चों की जिला स्तरीय खेलकूद एवं सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। मुख्य अतिथि जिलाधिकारी हर्षिता माथुर ने हरी झंडी दिखाकर दौड़ प्रतियोगिता की शुरूआत कर सभी बच्चों का उत्साहवर्धन किया। इस मौके पर जिलाधिकारी ने कहा कि बच्चे आत्मविश्वास के साथ आगे बढ़ें, दिव्यांगता आड़े नहीं आएगी।
विज्ञापन

मुख्य विकास अधिकारी तेज प्रताप मिश्र ने कहा कि दिव्यांगता अभिशाप नहीं है। सरकार साथ है। दिव्यांगजन आगे बढ़ें और सरकारी योजनाओं का भरपूर लाभ उठायें। दिव्यांग बच्चों ने विभिन्न सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किये। कार्यक्रम के दौरान गायन, नृत्य, दौड़, लेखन एवं कला आदि प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया। परिषदीय प्राथमिक एवं उच्च प्राथमिक विद्यालयों में अध्ययनरत 14 वर्ष आयु वर्ग के दिव्यांग बच्चों की खेलकूद एवं सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रतियोगिता में अपना प्रदर्शन किया। विजेता बच्चों को जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी राजीव कुमार तथा जिला दिव्यांग सशक्तिकरण अधिकारी ज्ञान देवी ने पुरस्कृत किया। कार्यक्रम में जिला समन्वयक वीके सिंह तथा सहावर, सोरों व कासगंज के खंड शिक्षा अधिकारी, राजू, अनुष्का सिंह, जिला पीटीआई राजेंद्र सिंह तथा संबंधित विद्यालयों के शिक्षक एवं व्यायाम शिक्षक उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed