फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Speeding Tragedy: 549 Road Accidents 343 Lives Lost Yet Only 255 Over Speeding Fines

UP: 549 हादसे, 343 मौतें, 480 घायल...हर दिन दो लोग गंवा रहे अपनी जान; एक्सीडेंट के डराने वाले आंकड़े

Fri, 12 Sep 2025 10:01 AM IST
धीरेन्द्र सिंह दुर्गेश चाहर, संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
दुर्गेश चाहर, संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा Published by: धीरेन्द्र सिंह Updated Fri, 12 Sep 2025 10:01 AM IST
सार

Road Accidents: रफ्तार का रोमांच लोगों की जान ले रहा है। सबसे ज्यादा हादसे इसी वजह से होते हैं। आंकड़ों की मानें तो यातायात नियमों की लापरवाही से हर दिन दो व्यक्ति अपनी जान गवां रहे हैं।

विज्ञापन
Speeding Tragedy: 549 Road Accidents 343 Lives Lost Yet Only 255 Over Speeding Fines
यमुना एक्सप्रेस वे पर भीषण हादसा - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

किसी ने अपने बेटे-बेटी को खोया। किसी के सिर से मां-बाप का साया ही छिन गया। हादसे ऐसे की परिवार का कमाने वाला चला गया। इसके बावजूद हाईवे हो या फिर एक्सप्रेस-वे, वाहनों की रफ्तार पर ब्रेक नहीं लग सका। शहर में एक भी चालान ओवरस्पीडिंग पर नहीं हुए। एक्सप्रेस-वे पर भी चालान की संख्या न के बराबर है। आंकड़ों की मानें तो यातायात नियमों की लापरवाही से हर दिन दो व्यक्ति अपनी जान गवां रहे हैं। आईआरडीए (बीमा विनियामक और विकास प्राधिकरण) और उप्र सड़क सुरक्षा एवं जागरूकता प्रकोष्ठ की रिपोर्ट के अनुसार, इस वर्ष 12 जून तक प्रदेश में सबसे अधिक 549 सड़क हादसे आगरा में हुए। इनमें 343 लोगों की जान चली गई और 480 घायल हो गए।

विज्ञापन

केस-1 जयपुर हाईवे पर टाटा गेट के पास 3 अगस्त को हादसा हो गया था। शाहगंज पुलिस मौके पर पहुंचकर यातायात को सुचारु करा रही थी। इस दौरान पथौली की तरफ से तेज रफ्तार में बस आ गई। बस ने बस ने एक दरोगा और दो सिपाहियों को चपेट में ले लिया। सिपाही रोहित यादव के सिर में गंभीर चोट लगने के साथ पैरों के ऊपर से बस का पहिया निकल गया था। उन्हें इलाज के निजी अस्पताल में भर्ती कराया था। 14 अगस्त को इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई थी।

विज्ञापन
विज्ञापन

केस-2 सिकंदरा थाना क्षेत्र में हाईवे के ब्लैक स्पॉट पर 26 अगस्त को तेज रफ्तार टैंकर ने स्कूटी सवार दंपती को टक्कर मार दी। टैंकर की चपेट में आने से मथुरा के थाना कोतवाली स्थित होली गेट निवासी रुबीना (40) की मौत हो गई थी। उनके पति बशीरुद्दीन गंभीर रूप से घायल हो गए थे। दंपती दयालबाग शिक्षण संस्थान में पढ़ रही बेटी अनम से मिलकर घर जा रहे थे।

विज्ञापन

पुलिस कर रही रोजाना 1519 वाहनों के चालान
यातायात पुलिस ने जुलाई और अगस्त में इंटीग्रेटेड मैनेजमेंट सिस्टम के तहत शहर के प्रमुख चौराहों पर आधुनिक कैमरों की मदद से 1,71,105 वाहनों के चालान किए हैं। इनमें से 1,63,315 बिना हेलमेट, दाेपहिया वाहन पर तीन सवारी के 6620, बिना सीटबेल्ट 345, रेडलाइट जंप के 570 और ओवरस्पीड के 255 चालान किए। ओवरस्पीड के 255 हुए चालानों में भी सबसे ज्यादा एक्सप्रेस-वे पर हुए चालान हैं। इस साल 28 अगस्त तक 5,54,475 कुल वाहनों के चालान हो चुके हैं। इसके अलावा वर्ष 2023 में बिना हेलमेट के 1.15 लाख और 2024 में 4.78 लाख चालान किए गए।

डीसीपी यातायात अभिषेक अग्रवाल ने बताया कि दोपहिया वाहन चलाते समय अच्छी गुणवत्ता के हेलमेट का प्रयोग करना चाहिए। आईएसआई मार्का होना चाहिए। पहनने के बाद बेल्ट भी जरूर लगाकर रखें। मोबाइल पर बात नहीं करनी चाहिए। पुलिस लगातार चालान की कार्रवाई कर रही है। ओवरस्पीडिंग के चालान शहर के साथ ही एक्सप्रेस-वे पर भी काटे जा रहे हैं। स्पीड रडार से कार्रवाई की जाती है। लोग वाहनों को निर्धारित गति में ही चलाएं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed