फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Speeding cycle got punctured, blossomed lotus

Agra News: रफ्तार से चली साइकिल हुई पंचर, खिला कमल

Sun, 14 May 2023 12:33 AM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा Updated Sun, 14 May 2023 12:33 AM IST
विज्ञापन
Speeding cycle got punctured, blossomed lotus
कासगंज। नगर पंचायत में रफ्तार के साथ चली साइकिल दूसरे चक्र में ही पंचर हो गई। भाजपा की कंचन कमल खिलाने में सफल हो गई। 423 वोटों से पार्टी प्रत्याशी ने जीत हांसिल कर ली। नगर पंचायत में भाजपा पहली बार कमल खिलाने में कामयाब हुई। जिससे समर्थकों में खुशी की लहर दौड़ गई।
विज्ञापन



पंचायत की मतगणना के पहले चक्र में सपा प्रत्यााशी शबनम ने पहले राउंड में 706 वोट प्राप्त कर सभी प्रत्याशियों पर अपनी बढ़त बना ली। इस राउंड में भाजपा की कंचन को 688 वोट मिले। पंचायत में इन दोनों प्रत्याशियों के बीच ही मुकाबला हुआ। कांग्रेस, आप, बसपा, भारतीय चेतना पार्टी के अलावा 5 निर्दलीय इन प्रत्याशियों को कोई चुनौती नहीं दे सके।
विज्ञापन


सपा की साइकिल दूसरे राउंड के खुलते ही पंचर हो गई और हवा निकलना शुरू हो गई। इस राउंड में भाजपा प्रत्याशी ने 693 वोट प्राप्त किए। जबकि सपा प्रत्याशी को 588 वोट मिले। जिससे भाजपा प्रत्याशी ने 97 वोटों की बढ़त बना ली। इसके बाद भाजपा प्रत्याशी ने सपा प्रत्याशी को आगे नहीं निकलने दिया। तीसरे राउंड में भाजपा प्रत्याशी को 853 तथा सपा प्रत्याशी को 503 वोट मिले, जिससे भाजपा प्रत्याशी की बढ़त 437 वोटों की हो गई। यह बढ़त लगातार बढ़ती चली गई। चौथे राउंड में भाजपा प्रत्याशी को 487 एवं सपा प्रत्याशी को 509 वोट मिले। भाजपा प्रत्याशी ने 423 वोटों से सपा प्रत्याशी को हरा दिया। भाजपा प्रत्याशी की जीत के साथ ही समर्थकों में खुशी की लहर दौड़ गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed