फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   SP President brainstormed for Etah-Kasganj Lok Sabha seat

Agra News: सपा अध्यक्ष ने एटा-कासगंज लोकसभा सीट के लिए किया मंथन

Wed, 27 Dec 2023 11:20 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा Updated Wed, 27 Dec 2023 11:20 PM IST
विज्ञापन
SP President brainstormed for Etah-Kasganj Lok Sabha seat
कासगंज। सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने लखनऊ में कासगंज और एटा के नेताओं और कार्यकर्ताओं के साथ चुनावी रणनीति को लेकर बैठक की। इस बैठक में सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष ने कहा कि पार्टी के कार्यकर्ताओं को पूरी मेहनत के साथ भाजपा की तानाशाह सरकार के खिलाफ चुनाव लड़ना होगा। पार्टी के नेता और कार्यकर्ता सभी एकजुट होकर चुनाव की तैयारियों में जुटें और कार्य करें। उन्होंने एटा और कासगंज के कार्यकर्ताओं में उत्साह भरा। लखनऊ में आयोजित बैठक में जिले की विधायक, पूर्व विधायक, पूर्व सांसद, जोनल प्रभारी, सेक्टर प्रभारी मौजूद रहे। चुनाव लड़ने के इच्छुक अभ्यर्थी भी इस बैठक में रहे। सुबह 11 बजे शुरू हुई मंथन बैठक दोपहर 3:30 बजे तक चली। पार्टी जिलाध्यक्ष विक्रम यादव ने बताया कि राष्ट्रीय अध्यक्ष ने सभी कार्यकर्ताओं को जुटकर मेहनत करने का संदेश दिया है। उनका कहना है कि भाजपा सरकार लोकतंत्र को खत्म करके तानाशाही की ओर ले जा रही है। सभी संवैधानिक संस्थाओं का दुरुपयोग किया जा रहा है। कासगंज और एटा जनपद से बड़ी संख्या में नेता और कार्यकर्ता पहुंचे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed